Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में जमेगी नेतानगरी! मोदी, योगी, प्रियंका, मायावती कब-कब और कहां करेंगे प्रचार, जानें सब कुछ – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: देश भर में लोकसभा चुनाव की बयार है. ऐसे में नेताओं के अलग-अलग राज्यों में दौरे और रैलियां जारी हैं. इसी क्रम में उत्तराखंड में भी देश की बड़े-बड़े नेताओं के पहुंचने का कार्यक्रम है. इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत बसपा सुप्रीमो मायावती उत्तराखंड में शिरकत करने वाले हैं. वो यहां आकर रैलियां करेंगे और लोगों से वोट की अपील करेंगे.उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव से पहले स्टार प्रचारकों का जमावड़ा लगने वाला है. ऐसे में राज्य में आने वाले दिनों में ताबड़तोड़ रैलियां होंगी. जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के ऋषिकेश में 11 अप्रैल को बीजेपी की रैली होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे. इसके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी हल्द्वानी में रैली की तैयारी है. सूत्रों के मुताबिक 13 और 14 अप्रैल को योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड में प्रचार कर सकते हैं. इसके साथ ही बीजेपी अल्मोड़ा और सहसपुर में भी रैली कराने की तैयारी में है.कांग्रेस और बसपा की भी रैलीबीजेपी के अलावा विपक्षी पार्टियां भी आने वाले दिनो में उत्तराखंड में प्रचार करने पहुंचेंगी. इस दौरान आगामी 13 अप्रैल को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तराखंड में रैली करेंगी. उनके साथ ही बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती भी हरिद्वार में रैली की तैयारी कर रही हैं. इस दौरान पार्टियों के जुबानी वार-पलटवार का सिलसिला जारी रहेगा. लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल से शुरू होने वाली है. तो वहीं अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी.देश भर में नेताओं के दौरेलोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज है. देश भर में प्रचार जारी है. बीजेपी, कांग्रेस, सपा और बसपा नेताओं के हर दिन दौरे हो रहे हैं. देश भर में नेताओं के दल बदल का सिलसिला जारी है, तो वहीं कई कांग्रेस के नेता लगातार बीजेपी में शामिल हो रहे हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

5 minutes ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

26 minutes ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

33 minutes ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

47 minutes ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

1 hour ago

दिन और रात में 15 डिग्री का अंतर; उत्तराखंड में बढ़ने लगी ठंड, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? – myuttarakhandnews.com

दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…

2 hours ago