ऋषिकेश। पुलिस चौकी ब्यासी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि तीनधारा के पास धौलधार में ऋषिकेश से देवप्रयाग जाते समय एक ट्रक अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर नीचे गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें राहत एवं बचाव कार्य हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर SDRF टीम आरक्षी गौतम चन्द के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप द्वारा खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुँच बनायी। उक्त वाहन में एक व्यक्ति सवार था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त व्यक्ति के शव को रोप स्ट्रेचर की सहायता से वैकल्पिक मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।
मृतक का नाम :- मनोज पुजारी, उम्र 28 सालनिवासी :- चम्पावत
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…