ग्राफिक एरा में फिनटेक और फाइनेंशियल एनालिटिक्स के नए पाठ्यक्रम होंगे शुरू –

 
 
देहरादून, । ग्राफिक एरा में छात्रों को फिनटेक, फाइनेंशियल एनालिटिक्स और बिजनेस इंटेलिजेंस जैसे उभरते क्षेत्रों का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा। इसके लिए दो नए शैक्षणिक कार्यक्रम बीबीए (फिनटेक) एवं बी. कॉम. (ऑनर्स) फाइनेंशियल एनालिटिक्स एंड बिजनेस इंटेलिजेंस शुरू होने जा रहे हैं।
 
आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और अर्न्स्ट एंड यंग (ईवाई) कंपनी के बीच छात्र छात्राओं को भविष्य की वित्तीय एवं व्यावसायिक चुनौतियों के लिए तैयार करने और उन्हें आधुनिक वित्तीय तकनीकों से परिचित कराने के लिए एमओयू किया गया। इस एमओयू के तहत ईवाई के सहयोग से ग्राफिक एरा में बीबीए (फिनटेक) एवं बी. कॉम. (ऑनर्स) फाइनेंशियल एनालिटिक्स एंड बिजनेस इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शुरू होने जा रहे हैं। जिससे छात्र छात्राओं को फिनटेक, फाइनेंशियल एनालिटिक्स, बिजनेस इंटेलिजेंस और उभरती वित्तीय तकनीकों का उद्योग आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही उन्हें लाइव प्रोजेक्ट्स, केस स्टडी और व्यावहारिक शिक्षण के माध्यम से आधुनिक व्यावसायिक कौशल एवं उद्योग संबंधी विशेषज्ञता विकसित करने का अवसर मिलेगा। एमओयू पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की ओर से कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा और अर्न्स्ट एंड यंग कंपनी की ओर से कंपनी के निदेशक आनंद अखौरी ने हस्ताक्षर किए।
 
इस मौके पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रो वीसी डा. संतोष एस सर्राफ, बिज़नेस मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के हेड डा. एन एस बोहरा, ईवाई कंपनी की सीनियर मैनेजर नेहा चावला टुटेजा, असिस्टेंट मैनेजर विकास खोसला के साथ डा. मनु शर्मा, सीए प्रीति शर्मा, हिमानी उप्रेती और रिया शर्मा मौजूद रहे।


pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

3 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

3 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

3 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

5 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

5 hours ago