उर्गम घाटी में 5 जून से सजेगा 29वां गौरा देवी पर्यावरण मेला, तैयारियाँ पूरीं –

 
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चमोली जिले के ज्योतिर्मठ कल्प क्षेत्र भरकी, उर्गम की पावन धरती पर 5 जून से 29वें गौरा देवी पर्यावरण एवं प्रकृति पर्यटन विकास मेले का भव्य आगाज होने जा रहा है। पंच केदार कल्पेश्वर और पंच बद्री में शामिल ध्यान बद्री के इस पवित्र धाम में आयोजित होने वाले दो दिवसीय मेले को लेकर घाटी के ग्रामीणों और आयोजकों द्वारा सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
घाटी के निवासियों द्वारा हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर 5 और 6 जून को इस विशेष मेले का आयोजन किया जाता है। मेले का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना और क्षेत्र में प्रकृति पर्यटन (इको-टूरिज्म) को बढ़ावा देना है।
इस प्रतिष्ठित आयोजन के मुख्य संयोजक के रूप में सामाजिक संगठन जय नंदा देवी स्वरोजगार शिक्षण संस्थान (जनदेश) कल्प क्षेत्र द्वारा अग्रणी भूमिका निभाई जा रही है। संगठन और स्थानीय ग्रामीणों के आपसी सहयोग से इस वर्ष मेले को और अधिक भव्य और उद्देश्यपूर्ण बनाने के लिए व्यापक रूपरेखा तैयार की गई है।
29वें गौरा देवी मेले को लेकर पूरे उरगम क्षेत्र में भारी उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाले इस मेले में पर्यावरण गोष्ठियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी के माध्यम से प्रकृति और संस्कृति के अनूठे संगम को प्रदर्शित किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन और सामाजिक संगठनों ने पर्यावरण प्रेमियों से इस मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।


pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा

शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर के कार्यों में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी प्रोजेक्ट्स की टाइमलाइन और…

3 hours ago

जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश

नैनीताल। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को…

3 hours ago

शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती

नये अधिकारियों के आने से विभागीय कार्यों में आयेगी तेजी देहरादून: विद्यालयी शिक्षा विभाग को…

4 hours ago

देहरादून में बीजेपी पार्षद के घर डकैती का खुलासा, नौकर निकला मुख्य आरोपी; चार साथियों के साथ वारदात का आरोप, – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून के पॉश बसंत विहार इलाके में बीजेपी पार्षद अमिता सिंह के घर…

4 hours ago

खटीमा में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

खटीमा। बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या करने के आरोप में…

4 hours ago