Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई तिथियां हुई घोषित, दो चरणों में होंगे संपन्न, आचार संहिता लागू – Uttarakhand

New dates for three-tier panchayat elections announced in Uttarakhand, will be held in two phases, code of conduct implementedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई तिथियों की घोषणा कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, पंचायत चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण का मतदान 24 जुलाई को, दूसरे चरण का 28 जुलाई को और मतगणना 31 जुलाई को होगी।नामांकन की प्रक्रिया 2 जुलाई से शुरू होकर 5 जुलाई तक चलेगी। तिथियों के अनुसार प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र निर्धारित समय में भर सकेंगे। चुनाव की अधिसूचनाएं जिलाधिकारी 30 जून को जारी करेंगे। इसके साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है, जो चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी।पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों को समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विभिन्न दलों और संभावित प्रत्याशियों ने अपने-अपने स्तर पर जनसंपर्क और प्रचार की रणनीतियाँ बनानी शुरू कर दी हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

46 minutes ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

1 hour ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

3 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

3 hours ago