शिमला में टूरिस्ट का हुड़दंग, चलती कार में लेटे हुए स्टंटबाजी, अटल टनल मे रेश ड्राइविंग – Himachal

Tourist’s hooliganism in Shimla, stunts while lying down in a moving car, rash driving in Atal tunnelइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)शिमला. हिमाचल प्रदेश में लगातार टूरिस्ट के हुड़दंग के मामले सामने आ रहे हैं. मंडी के बाद अब शिमला में पर्यटकों की लापरवाही और स्टंटबाज़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक पर्यटक चलती 22 लाख रुपये की महिंद्रा की एसयूवी गाड़ी के बोनट पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा व्यक्ति उसी कार की सनरूफ से बाहर झुका हुआ नजर आ रहा है. यह घटना शहर के व्यस्त इलाकों में से एक में हुई है, जहां आमतौर पर ट्रैफिक की गति तेज रहती है. वहीं, मनाली की अटल टनल में ओवरटेक करता हुआ एक वीडियो सामने आया है.शिमला में किसी गाड़ी सवार ने वीडियो बनाया गया है, जिसने पर्यटकों की इस खतरनाक हरकत को कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया पर साझा किया. इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में जिस तरह पर्यटक कार के बोनट पर लेटा दिखाई दे रहा है, वह बेहद खतरनाक है. ऐसी हरकतें न केवल खुद पर्यटक की जान के लिए खतरा हैं, बल्कि अन्य राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर चुनौती बन सकती हैं.मौजूदा समय में शिमला में मानसून सीज़न के चलते पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है. ऐसे में पर्यटकों की लापरवाही और स्टंट करने की घटनाएं बार-बार सामने आती रही हैं. यह ताज़ा वीडियो भी उसी चिंता को उजागर करता है. वीडियो में गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर साफ तौर पर नहीं दिख रहा है, फिर भी पुलिस प्रशासन ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है. वहीं, मनाली की अटल टनल में दिल्ली की स्कॉर्पियो का ओवरटेक करने का वीडियो आया है. टनल के अंदर ओवरटेकिंग प्रतिबंधित है.शिमला पुलिस का कहना है कि वीडियो की लोकेशन और संदिग्ध गाड़ी की पहचान की जा रही है. जानकारी मिलने के बाद संबंधित पर्यटकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि वे हिमाचल की सड़कों और शहरों में ट्रैफिक नियमों का पालन करें और जानबूझकर ऐसे स्टंट करके अपनी व दूसरों की जान जोखिम में न डालें.मंडी में आए थे मामलेइससे पहले. हाल ही में मंडी जिले में फोरलेन पर सनरूफ खोलकर शराब पीते हुए टूरिस्ट की वीडियो सामने आई थी. दिल्ली की इस गाड़ी का 2500 रुपये चालान कटा था. वहीं, हरियाणा के कैथल की गाड़ी की सनरूफ खोलकर एक कपल किस करता नजर आया था.लगातार टूरिस्ट की बेहूदगी के मामले सामने आ रहे हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

16 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

1 hour ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago