उत्तराखंड में लगातार बढ़ते अपराधों के पीछे शराब को बड़ी वजह माना जा रहा है। शराब की वजह से ना जाने कितने परिवार बिखर चुके हैं, वहीं सामाजिक समारोहों में भी शराब का चलन अब आदत में बदल चुका है। इसी को लेकर अब उत्तरकाशी जिले के ग्रामीणों ने खुद आगे बढ़कर नशामुक्त समाज की दिशा में सख्त कदम उठाया है।
उत्तरकाशी में नशामुक्त अभियान के तहत ग्रामीणों की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि गांव में होने वाली शादी, चूड़ाकर्म संस्कार या किसी भी अन्य सामाजिक आयोजन में शराब परोसे जाने पर संबंधित परिवार पर 51 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।
ग्राम प्रधान कविता बुटोला ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी कार्यक्रम में शराब परोसे जाने की शिकायत मिलती है तो गांव का एक भी व्यक्ति उस समारोह में शामिल नहीं होगा। साथ ही जुर्माने के अलावा ऐसे परिवार का सामाजिक बहिष्कार भी किया जाएगा। और दंडित परिवार भी आगे किसी ग्रामीण कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं होगा।

ग्रामीणों की चिंता – युवा पीढ़ी भटक रही है
ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ों में बढ़ता शराब का चलन युवाओं और बच्चों के भविष्य को खतरे में डाल रहा है। शराब के कारण लड़ाई-झगड़े, अपराध और गलत गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसे में ग्रामीणों ने तय किया है कि वे अपने क्षेत्र को खुद सुरक्षित करेंगे और शराब के खिलाफ कड़ा सामाजिक अनुशासन लागू करेंगे।
लोगों का कहना है कि यह कदम बच्चों के भविष्य को बचाने और गांव को नशामुक्त बनाने की दिशा में बेहद जरी है।

Sapna Rani

Recent Posts

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बदरीनाथ धाम कूच तथा न्याय यात्रा हास्यास्पद- हेमंत द्विवेदी

आरोप लगाने का शौक है तो प्रमाण लेकर आइये, राजनीतिक नौटंकी बंद कीजिए : हेमंत…

2 minutes ago

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…

44 minutes ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

2 hours ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

2 hours ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

4 hours ago