अल्मोड़ा में गैस सिलिंडर वितरण के लिए नई व्यवस्था लागू, सूची के आधार पर मिलेगा सिलिंडर – myuttarakhandnews.com

अल्मोड़ा। जनपद में गैस सिलिंडर की निर्बाध आपूर्ति और व्यवस्थित वितरण सुनिश्चित करने के लिए जिला पूर्ति कार्यालय ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। अब केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर दिया जाएगा, जिनका नाम संबंधित वितरण स्थल पर प्रदर्शित सूची में दर्ज होगा।
जिला पूर्ति अधिकारी करुणा पंत ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्रत्येक वितरण केंद्र के लिए उपभोक्ताओं की सूची और रोस्टर तैयार किया गया है। इसके तहत प्रतिदिन तय केंद्रों पर क्रमवार गैस वितरण किया जाएगा।
एक दिन पहले चस्पा होगी सूची
प्रत्येक केंद्र पर वितरण से एक दिन पहले ही उपभोक्ताओं की सूची चस्पा कर दी जाएगी, ताकि लोग निर्धारित क्रम में गैस प्राप्त कर सकें और अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके।
अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि किसी उपभोक्ता का नाम सूची में होने के बावजूद उसे गैस सिलिंडर नहीं मिल पाता है, तो उसे अगले दिन प्राथमिकता के आधार पर सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
बुकिंग के 10 दिन बाद मिलेगा सिलिंडर
नई व्यवस्था के तहत गैस बुकिंग के 10 दिन बाद ही सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, यदि किसी उपभोक्ता को डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) प्राप्त नहीं होता है, तो उसे अपनी संबंधित गैस एजेंसी में मोबाइल नंबर और पता अपडेट कराने की सलाह दी गई है, ताकि वितरण प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।
अव्यवस्था फैलाने पर सख्त कार्रवाई
जिला पूर्ति अधिकारी करुणा पंत ने चेतावनी दी है कि वितरण केंद्रों पर अव्यवस्था या अशांति फैलाने वालों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि निर्धारित व्यवस्था का पालन करते हुए सहयोग करें, ताकि गैस वितरण प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

8 minutes ago

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग नहीं होगा बर्दाश्त, पीजी-हॉस्टलों पर पुलिस का शिकंजा –

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…

13 minutes ago

The Montessori School hosts Inter-House Patriotic Singing and Dance Competition and Investiture Ceremony

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…

18 minutes ago

नैनीताल में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाइयों का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर सील

देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…

29 minutes ago

Chief Secretary directs effective road safety enforcement

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug:  A meeting of the Road Safety Monitoring Committee was held…

30 minutes ago

Forest officers are custodians of biodiversity: Lt Gen Gurmit Singh

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Governor Lt Gen (Retd) Gurmit Singh, addressing probationers…

42 minutes ago