जुआ पार्टी पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में नकदी और सामान बरामद – my uttarakhand news

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ऋषिकेश क्षेत्र में एक बड़े जुआ गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस टीम ने हरिद्वार रोड स्थित होटल नवरंग में संचालित अवैध जुआ पार्टी पर सटीक कार्रवाई करते हुए 40 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम द्वारा की गई छापेमारी के दौरान होटल परिसर में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा था। मौके से कुल 3356 कैसिनो क्वाइन (टिक्की), 26 ताश की गड्डियाँ, ₹1,37,600 नगद तथा विभिन्न ब्रांड की शराब की 09 बोतलें बरामद की गईं।
गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0 123/2026 धारा 3/4/5 जुआ अधिनियम एवं धारा 60/68 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। कार्रवाई के दौरान होटल नवरंग को सील कर दिया गया है, जबकि होटल स्वामी घटना के बाद से फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा चौकी आईडीपीएल पर नियुक्त समस्त पुलिस स्टाफ को प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अनुपालन में जनपद पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
बरामदगी का विवरण:, कैसिनो क्वाइन (टिक्की): 3356 नग,ताश की गड्डियाँ: 26, नकदी: ₹1,37,600, शराब की बोतलें: 09
पुलिस का संदेश: जनपद पुलिस अवैध गतिविधियों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रखेगी तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

52 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

1 hour ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago