Categories: hindiUttarakhand

नैनीताल जिला पंचायत चुनाव बवाल में नया मोड़, अचानक सामने आए लापता सदस्य, कर दिया ये दावा – Uttarakhand

New twist in Nainital district panchayat election ruckus, missing member suddenly appeared, made this claimइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)नैनीताल; नैनीताल जिला पंचायत चुनाव के दौरान हुए बवाल और कांग्रेस समर्थित पांच जिला पंचायत सदस्यों को जिला पंचायत कार्यालय के निकट से बलपूर्वक उठाये जाने के मामले में नया मोड़ गया हैं. इन सदस्यों ने नाटकीय घटनाक्रम में एक वीडियो जारी किया कर अपने अपहरण को झूठ बताया है. शुक्रवार शाम को इन पांचों लापता जिला पंचायत सदस्यो ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने खुद को सुरक्षित बताया और कहा कि उनका अपहरण किए जाने की बात ग़लत है. वो सभी लोग घूमने गए हैं. लेकिन, इसे गलत तरह से मीडिया में प्रचारित किया गया हैं.लापता सदस्यों ने वीडियो जारी कियाइस वीडियो ये सभी जिला पंचायत सदस्य एकसाथ बैठे हुए. जिसमें उन्हें ये कहते सुना जा सकता है कि वो सभी अपनी मर्जी से घूमने गए हैं और उनके बारे में मीडिया और अन्य माध्यमों से दुष्प्रचार किया जा रहा है. सभी जिला पंचायत सदस्यों ने अपहरण की घटना से साफ इंकार किया है उन्होंने अपने परिजनों से भी चिंता न करने की भी बात कही है.उन्होंने कहा कि परिजनों को किसी भी तरह से उनकी चिंता करने की जरुरत नहीं है वो पूरी तरह से सुरक्षित हैं और जल्द ही सभी लोग सामने आ जाएंगे. इस सभी के एफिडेविट भी कोर्ट में प्रस्तुत हो चुके है. इन जिला पंचायत सदस्यों में दीगर मेवाड़ी, विपिन जंतवाल, दीपक बिष्ट, तरुण शर्मा व प्रमोद कोटलिया शामिल हैंकांग्रेस ने लगाया था अपहरण का आरोपबता दें कि 14 अगस्त को नैनीताल जिला पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग के दौरान जबरदस्त हंगामा देखने को मिला था. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उनके समर्थित पाँच जिला पंचायत सदस्यों को हथियारों के बल पर बीजेपी के नेताओं और दबंगों ने अपहरण कर लिया है.कांग्रेस के इस आरोप के बाद सियासत गरम हो गई थी. कांग्रेस नेताओं ने इस घटना के विरोध में एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन भी किया. जिसके बाद ये मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया था. सोमवार को इस मामले पर सुनवाई होनी है लेकिन, उससे पहले ही अब इनका वीडियो सामने आ गया है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

1 hour ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

2 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

7 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

7 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

7 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

9 hours ago