नितिन नबीन का दून दौरा: आज टपकेश्वर मंदिर में दर्शन, फिर बूथ समिति बैठक और युवा संवाद – myuttarakhandnews.com

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन देवभूमि उत्तराखंड प्रवास के तीसरे दिन शनिवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वह बूथ समिति की बैठक, प्रबुद्ध गोष्ठी और युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर संगठन को मजबूत करने का संदेश देंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का दिन सुबह गढ़ी कैंट स्थित Tapkeshwar Temple में दर्शन से शुरू होगा। इसके बाद सुबह 9:30 बजे बूथ समिति की बैठक आयोजित होगी। वहीं, 11 बजे शिगनीवाला स्थित Shivalik College of Engineering में आयोजित प्रबुद्ध गोष्ठी में भाग लेंगे। दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से सीधा संवाद करेंगे।
इससे पहले प्रवास के दूसरे दिन नितिन नबीन ने सांसदों, विधायकों, पदाधिकारियों, महापौरों और संगठन के विभिन्न प्रतिनिधियों के साथ कई दौर की बैठकें कीं। बैठकों में उन्होंने संगठन की कमियों पर चर्चा करने के साथ ही 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट रणनीति भी रखी।
राजपुर रोड स्थित एक होटल में हुई बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष हर विधानसभा और बूथ स्तर की रिपोर्ट के साथ पहुंचे थे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों से जमीनी फीडबैक लिया और जहां आवश्यक लगा, वहां सुधार के सुझाव भी दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में भाजपा की जीत की हैट्रिक केवल अनुशासन, एकजुटता और जमीनी सक्रियता से ही संभव है।
बैठक में उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के अंदरूनी मुद्दे और मतभेद सार्वजनिक मंचों या सोशल मीडिया तक नहीं पहुंचने चाहिए। जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच अधिक सक्रिय रहने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संदेश दिया गया।
 
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार वाली 23 सीटों पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन सीटों पर जीत की जिम्मेदारी राज्यसभा और लोकसभा सांसदों की होगी। साथ ही संगठन की ओर से इन क्षेत्रों में पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की तैनाती भी की जाएगी।
भाजपा नेतृत्व का मानना है कि बूथ स्तर की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता से निरंतर संवाद के जरिए 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी एक बार फिर सरकार बनाने का लक्ष्य हासिल कर सकती है।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी रहे मौजूद देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय…

3 hours ago

Development is flowing across U’khand like the Ganga: Maharaj

my uttarakhand news Bureau Ekeshwar (Pauri), 29 May: “Under the visionary guidance of Prime Minister Narendra…

4 hours ago

गंगा संरक्षण और स्वच्छता अभियानों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी- डीएम

अर्धकुंभ-2027 की तैयारियों, एसटीपी और अपशिष्ट प्रबंधन परियोजनाओं की गहन समीक्षा देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष…

4 hours ago

हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर आंधी-तूफान से अफरा-तफरी, होटल-दुकानों को नुकसान – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार। हरिद्वार में शनिवार को आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। हरकी पैड़ी…

4 hours ago

Youth lead Cleanliness Drive, Pledge for Drug-Free Society

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 May: In a significant initiative promoting social responsibility and…

4 hours ago

Storm causes major damage across Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 29 May: A severe storm accompanied by torrential rain, which…

4 hours ago