हरिद्वार। गंगा नदी में डूबे 15 वर्षीय किशोर की तलाश में चलाया जा रहा SDRF का सर्च अभियान आखिरकार सफल रहा। SDRF टीम ने गुरुवार को गहन सर्चिंग के दौरान किशोर का शव बरामद कर सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
SDRF के अनुसार, एसआई आशीष त्यागी के नेतृत्व में टीम द्वारा अमरापुरी घाट के निकट डाम कोठी क्षेत्र में लगातार खोज अभियान चलाया जा रहा था। सर्चिंग के दौरान किशोर का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद किया गया। शव को नदी से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए सिविल पुलिस को सौंप दिया गया।
मृतक की पहचान विष्णु पुत्र विजय प्रजापति (15 वर्ष) निवासी ललतारों पुल के पास, वाल्मीकि चौक, हरिद्वार के रूप में हुई है।
गौरतलब है कि 26 मई 2026 को सिटी कंट्रोल रूम हरिद्वार से सूचना मिली थी कि अमरापुरी घाट के निकट एक किशोर गंगा नदी में डूब गया है। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और देर शाम तक सर्च अभियान चलाया। इसके बाद भी टीम ने संभावित स्थानों पर डीप डाइविंग और राफ्ट की मदद से लगातार खोज अभियान जारी रखा।
लगातार तीन दिनों तक चले सघन अभियान के बाद गुरुवार को किशोर का शव बरामद कर लिया गया। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है।
Post Views: 4
Post navigation
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी रहे मौजूद देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय…
my uttarakhand news Bureau Ekeshwar (Pauri), 29 May: “Under the visionary guidance of Prime Minister Narendra…
अर्धकुंभ-2027 की तैयारियों, एसटीपी और अपशिष्ट प्रबंधन परियोजनाओं की गहन समीक्षा देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष…
हरिद्वार। हरिद्वार में शनिवार को आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। हरकी पैड़ी…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 May: In a significant initiative promoting social responsibility and…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 29 May: A severe storm accompanied by torrential rain, which…