हरिद्वार : कुख्यात बदमाश विनय त्यागी की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे धोखाधड़ी के एक मामले में लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए रुड़की कारागार से लाया जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें विनय त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गया था।
यह वारदात बुधवार दोपहर करीब एक बजे लक्सर–हरिद्वार हाईवे पर ओवरब्रिज के पास हुई। जाम के कारण जैसे ही पुलिस का सरकारी टाटा सूमो वाहन फ्लाईओवर के बीच रुका, पहले से घात लगाए दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में विनय त्यागी के सीने, हाथ और गले में तीन गोलियां लगीं, जबकि वाहन में मौजूद पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। दो पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं।
घायल विनय त्यागी को तुरंत लक्सर सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कड़ी सुरक्षा में एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। एम्स के ट्रॉमा सेंटर में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन घटना के तीसरे दिन उसकी मौत हो गई। एम्स ऋषिकेश के पीआरओ श्रीलॉय मोहंती ने मौत की पुष्टि की है।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात शेखर चंद सुयाल, सीओ नताशा सिंह सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में नाकाबंदी की गई।
दो शूटर गिरफ्तार, हत्या की साजिश का खुलासा
पुलिस ने घटना के दूसरे दिन खानपुर थाना क्षेत्र के जंगल से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी सन्नी यादव उर्फ शेरा (निवासी गुलजारपुर, काशीपुर) और उसका साथी अजय (निवासी खरमासा कॉलोनी, काशीपुर) पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं।
पूछताछ में सन्नी ने स्वीकार किया कि पैसों के लेनदेन को लेकर उसका विनय त्यागी से विवाद चल रहा था। रकम मांगने पर विनय उसे धमकियां दे रहा था, जिससे नाराज होकर सन्नी ने उसकी हत्या की साजिश रची। आरोपियों ने विनय त्यागी की गतिविधियों पर नजर रखी और लक्सर में पेशी की जानकारी मिलने पर रेकी कर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गैंगवार की आशंका के चलते हरिद्वार जेल में शिफ्ट कर दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Post Views: 9
Post navigation
एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…
देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Continuing their boycott, the representatives of the Congress party did…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Reacting sharply to the statement of Samajwadi Party president, Akhilesh…
देहरादून। देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शनिवार…