देहरादून : उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, कोहरे के कारण पर्वतीय इलाकों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में भी सूखी ठंड लोगों को परेशान करेगी। वहीं नए साल की शुरुआत प्रदेशवासियों के लिए बारिश और बर्फबारी का तोहफा लेकर आ सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 27 दिसंबर को देहरादून समेत छह जिलों में शीत दिवस (Cold Day) की स्थिति बनी रहेगी। साथ ही कुछ जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने शनिवार को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में सुबह और देर रात दृश्यता काफी कम रहने की संभावना है, जिससे वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।अन्य जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा।
सूखी ठंड बढ़ाएगी परेशानी
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कोहरा छाने के कारण मैदानी इलाकों में सूखी ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जाएगा। खासकर सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ सकती है। हालांकि 29 दिसंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
नए साल पर बारिश-बर्फबारी की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार 30 और 31 दिसंबर के साथ 1 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फ गिरने के आसार हैं।
तापमान में आएगी गिरावट
बारिश और बर्फबारी का सीधा असर प्रदेशभर के तापमान पर देखने को मिलेगा। नए साल के दौरान ठंड में और इजाफा हो सकता है।
मौसम विभाग ने लोगों को ठंड और कोहरे को देखते हुए सतर्क रहने, गर्म कपड़े पहनने और यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की
Post Views: 5
Post navigation
Gold Price Today: सस्ता हुआ सोना और चांदी, चांदी के लक्ष्मी-गणेश और पूजा सामान की…
Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…
एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…
देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…