सिलक्यारा सुरंग को भेदने के लिए अब हैदराबाद से आने वाले प्लाटमा कटर पर टिकी निगाहें





फंसे मजदूरों की “रिहाई” में अड़चनों की चट्टान
आगर मशीन खराब, शाम तक जॉलीग्रांट पहुंचेगा प्लाटमा कटर
सीएम धामी ने प्रेस से साझा की वस्तुस्थिति कहा- सभी विकल्पों पर हो रहा काम
उत्तरकाशी। तेरह दिन से फंसे मजदूरों की “रिहाई” में अड़चनों की चट्टान ने बेचैनी के ग्राफ को कई गुना बढ़ा दिया है। दिल्ली… दून.. एक्सपर्ट नये नये विकल्पों के साथ माथापच्ची में जुटे हैं। बीते 12 नवंबर से सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकालने की कवायद मंजिल तक नहीं पहुंच पायी है। शुक्रवार को ड्रिलिंग कर रही आगर मशीन के खराब होने के बाद शनिवार को कोई प्रगति नहीं हुई। आज सीएम धामी ने मौजूद मीडिया को अद्यतन स्थिति से वाकिफ कराया। उन्होंने कहा कि आगर मशीन में शुक्रवार को खराबी आ गयी।
अब इस आगर मशीन के खराब होने के हैदराबाद से प्लाटमा कटर मंगाया जा रहा है। यह कटर शनिवार की सांय जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचेगा। इसके बाद यह कटर सिलक्यारा सुरंग तक पहुंचाया जाएगा। आगर मशीन के खराब होने कर बाद 47 मीटर तक पहुंच चुके पाइप को वापस खींचते हुए कटर से मलबा काटा जाएगा। यह कटर 1 घण्टे में 5 मीटर तक मलबा काट देगा। सीएम की प्रेस के बाद यह साफ हो गया कि मजदूरों की सुरंग से ‘रिहाई’ में अभी और समय लगेगा। चूंकि, अभी तक लगभग 48 मीटर तक मलबा साफ किया गया है। लगभग 25 मीटर की और खुदाई करनी है।
इस बीच,जीपीआर सर्वे के लगभग 5 मीटर तक कोई बाधा नहीं आने की बात पर भी सवाल उठ रहे हैं। शुक्रवार की सांय को अधिकारियों ने जीपीआर सर्वे के इस तथ्य को मीडिया के साथ साझा भी किया था। लेकिन इसके ठीक बाद आगर मशीन से ड्रिलिंग शुरू होते ही अवरोधों का सामना करना पड़ा। और मशीन ने काम करना बंद कर दिया। यह मसला सीएम की प्रेस में भी उठा। सीएमने कहा कि अब प्लाटमा कटर आने के बाद तेजी से ड्रिलिंग होगी। इसके अलावा अन्य पांच विकल्पों परभी काम जारी है।
सीएम धामी ने बताया कि सुरंग में फंसे गब्बर सिंह व अन्य मजदूरों के साथ उनकी बात हुई है। और सभी के हौसले बुलंद है। उन्हें भोजन व अन्य वस्तुएं भेजी जा रही है।
बहरहाल, शनिवार को मिले आधिकारिक इनपुट में बाद मजदूरों के परिजन खासे बेचैन नजर आए। शनिवार को मीडिया भी विशेष तौर पर अलग मूड में दिखा। सुरंग में फंसे 41 मजदूरों की सकुशल वापसी के लिए शनिवार, 26 नवंबर पर सभी की नजरें टिक गयी है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

1 hour ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

2 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

2 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

2 hours ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

3 hours ago