सर्दियां बढ़ने के साथ ही ट्रेनों की रफ्तार पर लगने लगा ब्रेक, दो ट्रेनों का संचालन फरवरी तक किया गया रद्द





देहरादून। सर्दियां बढ़ने के साथ ही ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगना शुरू हो गया है। हरिद्वार-ऋषिकेश से होकर गुजरने वाले वालीं दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन दिसंबर से लेकर फरवरी तक रद्द कर दिया गया है। अभी कई और रूटों पर चलने वाली ट्रेनों का भी संचालन कोहरे के चलते बंद हो सकता है।
लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग 100 के पार चल रही है। अब दिसंबर में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे की ओर से ट्रेनों का संचालन रद्द करना शुरू कर दिया गया है। फिलहाल हरिद्वार और ऋषिकेश से होकर गुजरने वाली दो जोड़ी ट्रेनों को दिसंबर की शुरुआत होते ही बंद कर दिया जाएगा।
स्टेशन अधीक्षक दिनेश कुमार के मुताबिक, ऋषिकेश जम्मू तवी चार दिसंबर से 26 फरवरी और जम्मू तवी ऋषिकेश तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक रद्द रहेगी। प्रयागराज ऋषिकेश तीन दिसंबर से 29 फरवरी तक और ऋषिकेश प्रयागराज चार दिसंबर से एक मार्च तक निरस्त रहेगी। फिलहाल इन ट्रेनों का संचालन हो रहा है। सर्दियों में कोहरे के चलते हर साल कई ट्रेनों को रद्द किया जाता है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

2 seconds ago

जेके मैक्स पेंट्स ने जेके नैचुरल्स ऑरा के साथ सस्टेनेबल पेंट्स में रखा कदम –

 देहरादून,  जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…

6 minutes ago

आबकारी विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, होमस्टे से शराब बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

38 minutes ago

नकरौंदा के होमस्टे में आबकारी विभाग का छापा, अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

44 minutes ago

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

1 hour ago