श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2025: बास्केटबॉल में नर्सिंग विभाग ने मारी बाजी। क्रिकेट ट्रॉफी पर बेसिक एंड एप्लाइड साइंस का कब्जा – पर्वतजन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में चल रहे खेलोत्सव-2025 के तीसरे दिन मैदानों पर रोमांच चरम पर रहा। बुधवार को हुए मुकाबलों में क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस और बास्केटबॉल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
बालिका वर्ग की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्कूल ऑफ नर्सिंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज को हराकर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। वहीं क्रिकेट बालिका वर्ग फाइनल में स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंस ने नर्सिंग विभाग को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
क्रिकेट मुकाबले की झलकियां:फाइनल मैच में स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंस ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण चुना। नर्सिंग टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 62 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में बेसिक एंड एप्लाइड साइंस की टीम ने 4 गेंदें शेष रहते सिर्फ 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर फाइनल जीत लिया।

वॉलीबॉल में दमदार खेल:बालक वर्ग वॉलीबॉल में स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज ने स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज को सीधे सेटों (21-18, 21-19) से पराजित किया।
टेबल टेनिस में अंशिका और विख्यात का जलवा:बालिका वर्ग टेबल टेनिस सिंगल्स में अंशिका रावत (स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंस) ने बबली रावत (स्कूल ऑफ मैनेजमेंट) को हराया।वहीं बालक वर्ग में विख्यात (स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड हेल्थ साइंसेज) ने चन्द्रभान सिंह (स्कूल ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज) को परास्त किया।
बास्केटबॉल में रोमांच:बालक वर्ग बास्केटबॉल में स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज ने स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को मात दी, जबकि बालिका वर्ग में स्कूल ऑफ नर्सिंग ने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट को पराजित कर जीत दर्ज की।
बैडमिंटन में अभिषेक और नायसा चमके:बैडमिंटन बालक वर्ग एकल में अभिषेक (स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग) ने तनिष्क (स्कूल ऑफ फार्मेसी) को हराया।बालिका वर्ग में नायसा (स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड हेल्थ साइंसेज) ने प्रिया (स्कूल ऑफ मैनेजमेंट) को मात दी।

Sapna Rani

Recent Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

28 minutes ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

50 minutes ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

2 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

3 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

3 hours ago