Categories: hindiUttarakhand

महाकुंभ हादसे पर CM धामी ने जताया दुख, उत्तराखंड सरकार ने जारी किया टोल फ्री नंबर, लोगों से की ये अपील – Uttarakhand

CM Dhami expressed grief over the Maha Kumbh accident, Uttarakhand government issued toll free number, made this appeal to the peopleइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान के लिए पहुंची भीड़ में भगदड़ मच गई. घटना में कई श्रद्धालुओं की मौत की आशंका जताई जा रही है. हादसे में कई लोग घायल हैं. घटना संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की रात 1.30 बजे के आसपास की है. प्रयागराज महाकुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि अफवाह के कारण भगदड़ मची. 50 से ज्यादा घायल हैं. इधर उत्तराखंड के सीएम धामी ने प्रयागराज महाकुंभ की घटना पर दुख जताया है.प्रयागराज में हुए हादसे के बाद उत्तराखंड सरकार ने जारी किया टोल फ्री नंबरउत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान हुई भगदड़ के बाद, उत्तराखंड सरकार भी चौकन्नी हो गई है. भगदड़ में कई लोग घायल हैं तो कई लोगों की जान जाने की आशंका है. ऐसे में अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घायल होने वाले लोग कहां-कहां से हैं. इसी बीच उत्तराखंड सरकार ने इस हादसे को देखते हुए एक टोल फ्री नंबर जारी किया है. ताकि प्रयागराज में गए उत्तराखंड के लोगों को किसी तरह की कोई भी सहायता की आवश्यकता हो तो वह इस नंबर पर कॉल करके सरकार से संपर्क कर सकते हैं.प्रदेश से महाकुंभ में गए लोगों के लिए जो टोल फ्री नंबर-जारी किए गए हैं, वो 1070, 8218867005, 90584 41404 हैं. कोई भी व्यक्ति इन नंबरों पर कॉल कर किसी भी प्रकार की सहायता प्राप्त कर सकते हैं. इसके साथ ही राज्य सरकार की तरफ से अपील भी की जा रही है कि अधिक भीड़ होने पर भक्त जहां हैं, वहीं पर स्नान कर लें लेकिन अपनी जान जोखिम ने ना डालें.राज्य सरकार ने जारी किया टोल फ्री नंबरप्रयागराज में उत्तराखंड का पवेलियन भी बनाया गया है: महाकुंभ में उत्तराखंड का एक पवेलियन भी बनाया गया है. जहां उत्तराखंड से जाने वाले लोगों को जानकारी के साथ-साथ अन्य सुविधा भी मिल रही है. देर रात भगदड़ के बाद कई राज्यों के लोगों को वहां पर दिक्कत हो रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रयागराज में तैनात अपने अधिकारियों को हरसंभव मदद करने के लिए कहा है. इसके साथ ही एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया है. ताकि भीड़ भाड़ में गुमशुदा, घायल या मृत हुए लोग उत्तराखंड सरकार के अधिकारियों से संपर्क कर सकें.बता दें पीएम मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने X हैंडल के जरिए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की है. उन्होंने कहा कि घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

5 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

27 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

50 minutes ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

1 hour ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

1 hour ago