*महाराज के निर्देश पर आपदा से हुए नुकासान की जानकारी लेने पहुंचे प्रतिनिधि*

 
*महाराज के निर्देश पर आपदा से हुए नुकासान की जानकारी लेने पहुंचे प्रतिनिधि*
 
*आपदा से अवरुद्ध मोटर मार्गों को खोल दिया गया है: महाराज*
 
पौड़ी। विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के तहसील बीरोंखाल के अन्तर्गत 22 मई 2024 को आई भयावह आपदा से निपटने के लिए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज के निर्देश पर जिला प्रशासन एवं अन्य विभागों ने दुर्त गति से कार्य करते हुए 24 घण्टे में आपदा से प्रभावित लोगों की मदद पहुंचाकर उल्लेखनीय काम किया।
 
श्री महाराज ने कहा कि‌ पी०डब्ल्यू०डी० निर्माण खण्ड बैजरों के द्वारा वेदीखाल-बैजरों मोटर मार्ग पर फरसाड़ी-कुंण्जोली-गडीयलखील के निकट क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग बैजरों-जिवई के मध्य जगह-जगह पर अवरूद्ध सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड धुमाकोट द्वारा 23 मई 2024 को 5 बजे तक आम जनमानस के लिये खोला दिया गया था।
 
उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा भी आपदा से प्रभावित सभी जगह बिजली सप्लाई सुचारू रूप से संचालित कर दी गई है। इस सम्बन्ध में श्री महाराज ने क्षेत्र के प्रतिनिधियों, जिलाधिकारी, तहसील प्रशासन और सभी संबंधित विभागों से पल-पल की जानकारी लेकर प्रभावितों की मदद को कहा है।
 
आपदा से ग्रस्त जिवई, सुकई, फरसाड़ी, कुण्जोली के परिवारों से श्री महाराज के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि राय सिंह नेगी, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष ओमपाल बिष्ट, क्षेत्र के ना० तहसीलदार अनंगपाल, कानूनगो विनोद कुमार, लो०नि०वि० एक्शन विवेक सेमवाल, राष्ट्रीय राजमार्ग के धुमाकोट के इन्जनियिरों की टीम व खण्ड विकास अधिकारी जयपाल अपनी टीम के साथ प्रभावित परिवारों से मिले तथा आपदा से हुए नुकासान की जानकारी प्राप्त की।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

9 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

53 minutes ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

1 hour ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

1 hour ago