शस्त्रों और वाहनों की पूजा कर की सुख-समृद्धि की कामना
देहरादून। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने पूजा में शामिल होकर भगवान विश्वकर्मा से सभी पुलिसकर्मियों के सुख, समृद्धि और सुरक्षा की कामना की।
इस दौरान एसएसपी ने भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण और कौशल का देवता बताते हुए उनके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पूजा-अर्चना हमारी परंपरा और कार्य के प्रति सम्मान को दर्शाती है।
पूजा-अर्चना के दौरान पुलिस के शस्त्रों और सरकारी वाहनों की भी विधिवत पूजा की गई। एसएसपी ने कहा कि पुलिस के शस्त्र और वाहन कार्य क्षमता के महत्वपूर्ण आधार हैं और जनता की सुरक्षा में इनकी अहम भूमिका रहती है। ऐसे में इनकी पूजा करना पुलिस की गौरवशाली परंपरा और सम्मान का प्रतीक है।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक दूरसंचार, क्षेत्राधिकारी डालनवाला, सदर, डोईवाला और यातायात सहित पुलिस लाइन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जनपद देहरादून के सभी थानों और चौकियों में भी पूजा-अर्चना की गई
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जनपद चमोली में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है।…
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )वर्तमान में प्रचलित चारधाम यात्रा एवं पितृ पक्ष के चलते श्री…
Dinesh Arya, the BJP candidate, has been elected unopposed as a Rajya Sabha MP from…
देहरादून। परम पूज्य वात्सल्यमयी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी के पावन सानिध्य में सकल…
देहरादून, एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार मुस्तैद…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Bharatiya Janata Party candidate for the Rajya Sabha seat from…