देहरादून : आज विकासनगर-हरिपुर-मीनस मोटर मार्ग पर कार खाई में गिर दुर्घटनाग्रस्त हो गयीजानकारी के अनुसार आज 13 नवंबर 2024 को दोपहर के समय एक आल्टो कार UK 12 C 3803 विकासनगर से कोटी की तरफ जा रही थी । विकासनगर-हरिपुर-मीनस मोटर मार्ग पर छिबरो पावर हाउस के पास चालक कार से नियंत्रण खो बैठा ,जिससे कार खाई में जा गिरी ।
कार हादसे की सूचना पर पहुंची कालसी थाने पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया ।घायलों को रेस्क्यू कर सरकारी अस्पताल विकासनगर पहुंचाया , जहां पर डॉक्टरों ने युवक अंकित को मृत घोषित कर दिया ।गम्भीर रूप से घायल वाहन चालक जयपाल को हायर सेंटर रेफर किया गया ।कार में तीन लोग सवार थे ।जयपाल की 4 वर्षीय बच्ची का विकासनगर में ही इलाज चल रहा है ।
कार हादसे में मौत-
अंकित पुत्र दिलीप सिंह (उम्र 25 वर्ष), निवासी- जामना, तहसील कमरौ, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश)कार हादसे में घायल-
जयपाल पुत्र मोहर सिंह (उम्र 32 वर्ष), निवासी- दोऊ (कालसी) देहरादून, उत्तराखंड (वाहन चालक)ताशी चौहान पुत्री जयपाल (उम्र 4 वर्ष), निवासी- दोऊ (कालसी) देहरादून, उत्तराखंड
Post Views: 4
Post navigation
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…