देहरादून :वर्तमान समय मे युवाओं के लिए देहरादून परेड ग्राउंड में युवा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है ,जहाँ युवाओं की अच्छी ख़ासी भीड़ देखने को मिल रही है ।ऐशे में ताजा दुर्घटनाओं के मामलों को देखते हुऐ देहरादून पुलिस आज 13नवम्बर 2024 को युवा महोत्सव में पहुंची , जहाँ अपर पुलिस महानिदेशक/ विशेष प्रमुख सचिव, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल तथा एसएसपी देहरादून, यातायात प्रभारी देहरादून आदि ने युवाओं के समक्ष अपने विचार रखें ।सभी अधिकारियों ने प्रमुखता से कुछ बिंदुओं पर जोर दिया ।– अधिकारियों ने दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया, उनके अनुसार दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए दुर्घटना के बाद के प्रारंभिक कुछ क्षण काफी महत्वपूर्ण होते है, इस दौरान उन्हें सही उपचार मिलने से उनके बचने की संभावनाएं बनी रहती है, पूर्व में वाहन दुर्घटना के दौरान अकसर लोगो को पुलिस कार्यवाही से बचने के लिए पीड़ित की सहायता करने में हिचकिचाहट होती थी, पर समय मे हुए बदलाव के लोगो की सोच में भी बदलाव आया है तथा लोग अब सड़क दुर्घटना में घायल लोगो की सहायता के लिए आगे आ रहे है, जिन्हें प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा भी ऐसे लोगो को पुरस्कृत किया जा रहा है, इस दौरान महोदय द्वारा युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए अपने जीवन मे खेल को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
Post Views: 2
Post navigation
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…