Categories: hindiUttarakhand

दिल्ली से शव लेकर उत्तराखंड आ रही एंबुलेंस खाई में गिरी, एक की मौत, 3 घायल – Uttarakhand

Ambulance coming from Delhi to Uttarakhand with a dead body fell into a ditch, one dead, 3 injuredइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ. लमगड़ा ब्लॉक के कपकोट गांव के पास दिल्ली से शव ला रही एक एम्बुलेंस खाई में जा गिरी. जिसमें सवार चार लोगों में से एक की मौत हो गई. अन्य घायलों को अल्मोड़ा बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बमणस्वाल निवासी भुवन चंद्र उप्रेती पुत्र केशव दत्त उप्रेती का दिल्ली में निधन हो गया था. उनके शव को लेकर परिजन 28 फरवरी शुक्रवार रात दिल्ली से बमणस्वाल एंबुलेंस में लेकर जा रहे थे. जैसे ही एंबुलेंस लमगड़ा से बमणस्वाल को जाने वाले रास्ते पर लगभग 5 किलोमीटर आगे कपकोट गांव के पास पहुंची तो एंबुलेंस सड़क से नीचे खाई में जा गिरी.बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण सड़क धंसने से यह हादसा हो गया. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी. सूचना पाकर लमगड़ा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.इस दौरान वाहन से बमणस्वाल निवासी गंगा उप्रेती पत्नी भुवन चंद्र उप्रेती, लाडो सराय दिल्ली निवासी विनोद भट्ट (50 वर्ष) पुत्र देवी दत्त भट्ट, दिल्ली निवासी उमा तिवारी पत्नी कैलाश तिवारी समेत एंबुलेंस के चालक बदरपुर नई दिल्ली निवासी सुनील पुत्र भगवान दास को सड़क तक लाकर लमगड़ा अस्पताल भेजा गया. जहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अल्मोड़ा बेस रेफर कर दिया गया. वहीं डेड बॉडी को निकाल कर बमणस्वाल गांव भेज दिया गया. इधर अल्मोड़ा में उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल विनोद भट्ट की मौत हो गई.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

27 minutes ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

47 minutes ago

यूपीईएस के छह दिवसीय दीक्षांत समारोह का शुभारंभ, 4,795 विद्यार्थी होंगे उपाधि से सम्मानित –

 देहरादून, ।  यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…

2 hours ago

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…

2 hours ago

डीएस ग्रुप के कैच ने पेश की भारत की पहली जिंजर गार्लिक पेस्ट स्क्वीज़ी बोतल –

  देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…

2 hours ago