*निम्बस अकेडमी ऑफ़ मैनेजमेंट देहरादून में ईड इंडिया फाउंडेशन के तहत् किया गया ऑनलाइन सीटेट (CTET) मॉक टेस्ट का आयोजन**
निम्बस अकेडमी ऑफ़ मैनेजमेंट देहरादून में ईड इंडिया फाउंडेशन के द्वारा स्कूल ऑफ एजुकेशन में ऑन लाइन सीटेट (CTET) मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया जिसमें बी0एड0 प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र- छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग किया। कार्यक्रम का आयोजन सीमा पांडे एवं नीलम रावत ने संयुक्त रूप से किया ।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 डी0एस0 राणा ने कहा कि परीक्षा से कुछ समय पहले छात्र बहुत ज्यादा दवाब महसूस करते हैं। ऐसी परिस्थिति में उनके परीक्षा संबंधित दवाब एवं चिंता को दूर करने में मॉक टेस्ट बहुत ही फायदेमंद होता हैं। मॉक टेस्ट द्वारा परीक्षा का माहौल प्रदान किया जाता हैं। इसके साथ ही मॉक टेस्ट हल करने से छात्रों को परीक्षा के पैटर्न की जानकारी प्राप्त हो जाती है।
इस अवसर पर संस्थान के जन संपर्क अधिकारी संजय गैरोला, शिक्षक तनुजा तोमर,नूपुर भंडारी, अमित वर्मा, ज्योति सहगल,विनोद धस्माना, अभिनव पोखरियाल, सरगम वर्मा,वंदना भंडारी, दीपिका,प्रिया शर्मा आदि उपस्थित रहे।
देहरादून , ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…
देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…
मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…
ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…
देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…
देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…