Categories: hindiUttarakhand

हरिद्वार की थर्माकोल फैक्ट्री में आग से हाहाकार, दमकल की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां आग बुझाने में जुटी – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में आग भीषण तांडव देखने को मिला है. सिडकुल स्थित केकेजी इंडस्ट्रीज फैक्ट्री में आग लग गई. आगजनी की घटना में सारा सामान जलकर राख हो गया. इस फैक्ट्री में थर्माकोल की प्लेटें वह अन्य आइटम बनाये जाते थे. फिलहाल फायर ब्रिगेड की लगभग 8 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई है, लेकिन अब तक आग पर काबू नहीं पाया गया है. फैक्ट्री में लगी इस भीषण आग को भुझाने में हरिद्वार,भेल, सिडकुल, रुड़की, ऋषिकेश सहित अन्य क्षेत्रों फैक्ट्रियों से आयी गाड़िया आग बुझाने में लगी हुई हैं.एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि फैक्ट्री में पैकेजिंग का कार्य होता है और थर्माकोल वगैरा सेंसिटिव आइटम थे. इनमें आग पकड़ते ही आग बहुत तेजी से फैल गई. फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली उसी के आधार पर हमारे द्वारा 8 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए रवाना कर दी गयी जो आग बुझाने में लगी हुई है. फायर ब्रिगेड की कुछ गाड़ियां ऋषिकेश से भी आ रही है, और इस आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की जा रही है.आग बुझाने में जुटी दमकल की कई गाड़ियांउन्होंने बताया कि फैक्ट्री के अंदर कोई भी आदमी नहीं फंसा हुआ है इस चीज को इन्फॉर्म कर लिया गया है. वहीं इस फैक्ट्री के आसपास जो अन्य फैक्ट्री है वहां पर आग न फैले इसको लेकर चारों तरफ फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगा दी गई है. साथ ही आग पर पानी की बौछार की जा रही है. अभी हमारी प्राथमिकता है कि अन्य फैक्ट्रियों में आग न फैले और आग पर काबू पा लिया जाए. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. आग बुझाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियां जुटी हुई हैं. इसके अलावा ऋषिकेश व रुड़की सहित अन्य क्षेत्र में दमकल की गाड़ियां बुलाई गई हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

5 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

5 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

5 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

5 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

6 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

6 hours ago