देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मां-बेटे की एक जोड़ी को गिरफ्तार किया है। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब 17 लाख रुपये मूल्य की 56.56 ग्राम अवैध स्मैक, 7,120 रुपये नकद तथा एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” विजन को साकार करने के लिए जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस की टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर जोगीवाला चौक के समीप कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्श उर्फ छर्रा (22 वर्ष) पुत्र सरताज तथा उसकी मां आसमा (50 वर्ष) निवासी जोगीवाला चौक, नेहरू कॉलोनी, देहरादून के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अर्श स्वयं भी नशे का आदी है और वह एक स्थानीय ड्रग पेडलर से स्मैक खरीदकर लाया था। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी अपनी मां के साथ मिलकर इस स्मैक को शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं तथा नशे के आदी स्थानीय युवाओं को बेचने की तैयारी में था। इससे पहले कि आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब होते, पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बरामदगी, 56.56 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित मूल्य 17 लाख रुपये), 7,120 रुपये नकद, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू
देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…
देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…
1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने…
बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में किया…
Nainital: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार | Nainital…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun The Uttarakhand government has decided to provide five per cent…