रुद्रप्रयाग। जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है। जिला प्रशासन ने यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। मौसम विभाग ने जिले में भारी वर्षा, तेज आंधी-तूफान और भूस्खलन की प्रबल संभावना जताई है, जिसके चलते देर रात से लगातार बारिश जारी है।
सुरक्षित स्थानों पर रोकने के आदेशजिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देश पर केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवाजाही कर रहे सभी यात्रियों को तत्काल प्रभाव से निकटतम होल्डिंग स्थल और सुरक्षित स्थानों पर रोकने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम सामान्य होने तक किसी भी यात्री को आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। सभी सेक्टर अधिकारियों, पुलिस प्रभारियों और संबंधित विभागों को यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा पुलिस और अन्य आपदा राहत एजेंसियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सतर्कता बरतने को कहा गया है। प्रशासन ने किसी भी प्रकार की आपदा, भूस्खलन, मार्ग अवरोध या दुर्घटना की सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के नंबर और डायल 112 पर देने की अपील की है। प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह निर्णय पूरी तरह उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है।
चारधाम सहित गढ़वाल के अधिकतर इलाकों में बारिशचारधाम सहित गढ़वाल के अधिकतर इलाकों में रविवार को भी बारिश हुई। मसूरी, उत्तरकाशी, कोटद्वार, श्रीनगर गढ़वाल, चमोली, नई टिहरी और रुद्रप्रयाग में बारिश हुई।
पांच जिलों में ऑरेंज अलर्टमौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राज्य के अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन, आकाशीय बिजली, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर पड़ने की चेतावनी दी गई है।
my uttarakhand news Bureau Haridwar, 23 Oct: On his appointment as Director on the Board…
हरिद्वार; सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और मानहानिकारक टिप्पणी करने, पांच करोड़ रुपये मांगने और जान…
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस में आम जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 23 Oct: A meeting of the Empowered Committee constituted to…
By Sachin Chauhan and Dr Tania Saili Dehradun, 23 Oct: In its first-ever collaboration with…
156 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल-सुरंग मार्ग पर ट्रायल के आधार पर आवागमन…