स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता के अंतर्गत “सफाई मित्र सुरक्षा शिविर” का आयोजन – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

Advertisement

देहरादून/ऋषिकेश, भारत सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 17.09.2024 से 02.10.2024 तक स्वच्छता ही सेवा-2024 पखवाड़ा सम्पूर्ण भारत में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में श्री आर. के. विश्नोई, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 23.09.2024 को स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता के अंतर्गत “सफाई मित्र सुरक्षा शिविर” का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करना हैइस अवसर पर श्री विश्नोई ने स्वच्छता अभियान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की भलाई के लिए आवश्यक है। उन्होंने सभी को स्वच्छता बनाए रखने और एक स्वस्थ समाज की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।“सफाई मित्र सुरक्षा शिविर” के अंतर्गत सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ हेतु मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं। इसके साथ ही, सफाई किट का वितरण भी किया गया। यह प्रयास टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों और क्षेत्रीय स्वास्थ्य संस्थानों के सहयोग से किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ, श्री शैलेंद्र सिंह, निदेश (कार्मिक) द्वारा किया गया | श्री सिंह ने इस अवसर पर कहा कि हम सभी जानते हैं कि स्वच्छता हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है। इस अवसर पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाज को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने में आप सभी स्वच्छता मित्रों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। आप सभी की कड़ी मेहनत और समर्पण के बिना हम अपने आस-पास की स्वच्छता की कल्पना भी नहीं कर सकते।उन्होंने आगे कहा कि, “आज का यह स्वास्थ्य शिविर, जो विशेष रूप से आप और आपके परिवारों के लिए आयोजित किया गया है, इसी दिशा में एक छोटा-सा प्रयास है। आपका स्वास्थ्य, आपकी सुरक्षा और आपके परिवारों की खुशहाली हमारी प्राथमिकता है। इस शिविर में चिकित्सा सुविधाओं के साथ-साथ आपकी और आपके परिवारों की सेहत की देखभाल हेतु AIIMS और THDCIL के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श और उपचार की व्यवस्था भी की गई है”।उक्त कार्यक्रम में एम्स ऋषिकेश के डॉ. रजत शर्मा, डॉ. जोएन मैथ्यू, डॉ. क्षितिज सिंगला एवं टीएचडीसी डिस्पेंसरी से डॉ0 विभा चौधरी एवं डॉ0 अभिज्ञान बहुगुणा द्वारा जांच की गयी। शिविर में कुल 104 व्यक्तियो द्वारा सामान्य स्वास्थ्य जांच का लाभ प्राप्त किया गयाइस अवसर पर अमरदीप, महाप्रबंधक (सा.&पर्या), ओएसडी , पी. के. नैथानी, ओएसडी , एम. सी. रामोला, धर्म प्रकाश, अनामिका बुड़ाकोटी, ज्योत्सना आदि उपस्थित थे।टीएचडीसी द्वारा स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाई गई है, जिसमें स्कूलों, कॉलेजों और स्थानीय संगठनों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाना शामिल है। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सभी को एक स्वस्थ और स्वच्छ समाज की दिशा में प्रेरित करना है।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

41 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

1 hour ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago