Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बाघ का आतंक, स्कूलों में दो दिन की छुट्टी – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के जाखणीधार तहसील में बाघ का आतंक फैला हुआ है. बाघ के बढ़ते आतंक को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने घोषणा की है कि द्वारीखाल के नौ स्कूल 23 और 24 सितंबर को बंद रहेंगे.यह फैसला स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है.पौड़ी के जिला मजिस्ट्रेट आशीष चौहान द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह फैसला जाखणीधार के उप-जिला मजिस्ट्रेट और द्वारीखाल के खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अनुरोध पर लिया गया है.दोनों अधिकारियों ने जिला मजिस्ट्रेट को एक पत्र लिखकर सूचित किया था कि शनिवार को सुबह 7 बजे द्वारीखाल क्षेत्र के थांगर गांव में एक छात्र पर बाघ ने हमला कर उसे घायल कर दिया. इसके अलावा थांगर के सरकारी प्राथमिक विद्यालय के पास बाघ देखा गया. पीटीआई के मुताबिक, जिलाधिकारी ने अपने आदेश में कहा कि छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए द्वारीखाल क्षेत्र के नौ विद्यालयों और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 23 और 24 सितंबर को अवकाश रहेगा.आपको बता दें कि पिछले महीने की पौड़ी गढ़वाल जिले के लैंसडाउन क्षेत्र में एक आदमखोर तेंदुए ने एक बालक को हमला कर उसे मार डाला था. घटना शाम करीब साढ़े सात बजे के रिखणीखाल ब्लॉक के कोटा गांव में हुई थी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

8 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

52 minutes ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

1 hour ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

1 hour ago