Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का तांडव, मई में फिर लौटी दिसंबर जैसी ठंड; तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी – myuttarakhandnews.com

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में मौसम लगातार बदला बदला नजर आ रहा है. पिछले एक हफ्ते से पर्वतीय और मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे तापमान में गिरावट आई है. पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश, ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की वजह से ठंड बढ़ रही है.
राज्य में कैसा रहेगा मौसम?मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 10 मई तक पर्वतीय जिलों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि होने की संभावना है. 11 से 13 मई के बीच एक बार फिर उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पर्वतीय जिलों में लगातार हो रही बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है. आलम यह है कि पर्वतीय क्षेत्रों में पारा सामान्य से कई डिग्री नीचे गिर चुका है. उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जैसे जिलों में तो सर्दियों की वापसी हो गई हो.
पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का अलर्टमौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक, राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि हो सकती है. 10 मई तक पर्वतीय जिलों में खराब मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है. अगले तीन दिनों तक मैदानी इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने की उम्मीद है.
मौसम के सबसे सक्रिय रहने की संभावनामौसम विभाग ने अगले 36 घंटों के लिए कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भविष्यवाणी कर दी है. कई हिस्सों में हो रही इस बेमौसम बरसात ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. खास तौर पर चारधाम यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों के लिए यह मौसम बड़ी चुनौती पेश कर रहा है. 8 मई को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे ऊंचाई वाले जिलों में मौसम के सबसे अधिक सक्रिय रहने की संभावना है.
जानिए तापमान का हालअब अगर तापमान की बात करें तो केदारनाथ धाम में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. जबकि, मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, बद्रीनाथ धाम, यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास है. मसूरी का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और टिहरी का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है.
फिर निकालने पड़े गर्म कपड़ेवैसे तो मई महीने में भीषण गर्मी पड़ती है, लेकिन इस बार लगातार बदले मौसम ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया है. पर्वतीय इलाकों में लोग पहले से ही ठंड से बचाव कर रहे हैं. वहीं मैदानी इलाकों में भी सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार

नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…

7 hours ago

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…

8 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…

8 hours ago

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

15 hours ago