Categories: hindiUttarakhand

हमारा काम है आग लगाना और आग पर चलना…चमोली का वीडियो वायरल, तीन युवक गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)चमोली: सोशल मीडिया पर वनाग्नि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाई वीडियो का संज्ञान लेते हुए चमोली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांंच में वीडियो पांडवाखाल, गैरसैंण चमोली का होना पाया गया।इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक वनाग्नि को बढ़ावा देते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो का चमोली पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच पड़ताल की, जिसमें वीडियो चमोली का होना पाया गया। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बृजेश कुमार, सलमान व शुखलाल, तीनों बिहार निवासी को गिरफ्तार कर धारा 26 भारतीय वन अधिनियम के तहत सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।तीनों युवकों को थाना गैरसैंण लाया गया है। पूछताछ में युवकों ने बताया कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए उन्होंने यह वीडियो अपलोड किया था। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने वनों को आग से बचाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि घटना वाले क्षेत्रों में आग बुझाने की सबसे पहले जिम्मेदारी स्थानीय निवासियों की है। आग लगने पर वन विभाग व फायर सर्विस को सूचित करें।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

27 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

33 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago