Categories: hindiUttarakhand

नींद की झपकी या फिर तेज रफ्तार…क्या है हादसे का कारण? ऐसे गई मसूरी घूमने आए पांच छात्रों की जान – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)मसूरी: मसूरी में झड़ीपानी-चूनाखाला मार्ग पर शनिवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर 60 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। कार सवार पांच छात्र-छात्राओं की मौत हो गई। जबकि, एक छात्रा गंभीर रूप से घायल है। सभी कार से मसूरी घूमने आए थे। लेकिन हादसे की वजह क्या है ये बड़ा सवाल बना हुआ है। मसूरी में एक सप्ताह के भीतर दो अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई है। शनिवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया।झड़ीपानी-चूनाखाला मार्ग पर जिस जगह पर हादसा हुआ वहां सड़क पर तीव्र मोड़ है। अचानक कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर गिर गई और नीचे सड़क पर आ गई। हादसे की वजह अनियंत्रित स्पीड या चालक को नींद की झपकी बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।पर्यटन सीजन शुरू होते ही मसूरी में पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई। पहाड़ पर वाहन चलाने हुए लापरवाही होने से दुर्घटनाएं हो रही हैं। 29 अप्रैल को हरियाणा से मसूरी घूमने आए पर्यटकों की कार मसूरी के हाथी पांव मार्ग में गहरी खाई में गिर गई। जिसमें तीन पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हादसे को लोग भूला भी नहीं पाए थे शनिवार को झड़ीपानी रोड में कार दुर्घटना में पांच छात्र-छात्राओं की मौत हो गई।शनिवार सुबह जिस जगह पर हादसा हुआ वहां सड़क पर तीव्र मोड़ है। अधिकतर चालक मोड़ पर तेज रफ्तार वाहन को नियंत्रण नहीं कर पाते हैं। लोनिवि के अधिकारियों का कहना है कि हादसे वाले स्थान पर पैराफिट लगाए गए हैं। एसडीएम डॉ. दीपक सैनी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया कि जिस स्थान पर घटना हुई है वहां सड़क किनारे पैराफिट लगा है। कार दुर्घटना में पैराफिट भी टूटकर नीचे गिर गया। एसडीएम ने बताया कि कार दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी। उन्होंने आशंका जताई कि कार की गति तेज रही होगी। या सुबह का वक्त होने से चालक को नींद की झपकी आ गई होगी।एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी ने बताया कि हाथी पांव में कुछ दिनों पूर्व कार हादसा हुआ था। उसके बाद मार्ग पर संवेदनशील सभी जगहों पर लोनिवि से क्रैश बैरियर लगाने के लिए कहा गया है।लोनिवि के ईई जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ है वहां पर पैराफिट लगा था, जो हादसे में टूट गया। हालांकि, क्रैश बैरियर नहीं है। बताया कि मसूरी मार्ग पर जहां कहीं भी क्रैश बैरियर की आवश्यकता होगी वहां लगाए जाएंगे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री  धामी –

  देहरादून, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित पं.…

1 minute ago

हरिद्वार में नामी मिठाई प्रतिष्ठान पर जीएसटी टीम की छापेमारी, आईटीसी के आंकड़ों में 30 लाख की विसंगति – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार। राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा, देहरादून की टीम ने बुधवार को हरिद्वार…

7 minutes ago

हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और भीड़ प्रबंधन सर्वोच्च प्राथमिकता; निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और…

29 minutes ago

देवप्रयाग में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; दो की मौत, तीन घायल – myuttarakhandnews.com

टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग में गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग…

39 minutes ago

हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव

मुख्य सचिव ने किया दून विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ सतत विकास…

51 minutes ago

लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते…

6 hours ago