उत्तराखंड
Share0
*चमोली जिले में अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ने से एनटीपीसी साइट श्रमिकों में मची अफरातफरी*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )उत्तराखंड के चमोली जिले में एनटीपीसी की निर्माणाधीन तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की हेलंग स्थित पावर हाउस साइट पर सोमवार को अचानक अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया। इससे वहां बनाए गए कच्चे तटबंध बह गए और एक दर्जन से अधिक श्रमिकों ने समय रहते भागकर अपनी जान बचाई। नदी का जलस्तर बढ़ने से सुरक्षा निर्माण कार्यों के साथ ही संबंधित कंपनी की मशीनों व अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचा है। नदी के जलस्तर में वृद्धि सीमांत नीती व माणा घाटी में वर्षा होने के कारण हुई।520 मेगावाट की निर्माणाधीन तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना के हेलंग अणिमठ पावर हाउस के ठीक नीचे अलकनंदा नदी तट पर एनटीपीसी सुरक्षा दीवार का निर्माण करा रही है। पावर हाउस के नीचे भू-कटाव न हो, इसके लिए कच्चे तटबंध भी बनाए गए हैं। ताकि नदी के तेज बहाव से आरसीसी दीवार को नुकसान न हो।सोमवार को सीमावर्ती नीती व माणा घाटी में वर्षा होने से अलकनंदा व धौलीगंगा का जलस्तर बढ़ गया। इससे परियोजना के कच्चे तटबंध बह गए और अलकनंदा तट की निर्माण साइट पर कंपनी की मशीन भी नदी में डूब गईं। हालांकि, जेसीबी पोकलैंड मशीनों को समय पर किनारे कर दिया गया था।एनटीपीसी के प्रबंधक मानव संसाधन राजेंद्र जयाड़ा ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने से कच्चे तटबंध बहे हैं। कंपनी की कुछ मशीन व अन्य सामान को भी क्षति पहुंची है। वहीं, चमोली के पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। निर्माण कार्य में लगे सभी श्रमिक सुरक्षित हैं।
Share0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…