चारधाम यात्रा मार्गों के लिए 12 महिला रेस्क्यूर को किया शामिल, श्रद्धालुओं को रेस्क्यू करने में मिलेगी मदद





देहरादून। चारधाम यात्रा मार्गों के लिए एसडीआरएफ में 12 महिला रेस्क्यूर को शामिल किया गया है। इसी के साथ एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त पुलिस के 53 जवानों का 84 दिवसीय बेसिक फर्स्ट रेस्पॉन्डर कोर्स संपन्न हो गया। ये भी एसडीआरएफ में शामिल हो गए। सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा को सफल बनाने को पहली बार महिला रेस्क्यूर को भी विभिन्न पोस्टों पर तैनात किया जा रहा है। इससे चारधाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को रेस्क्यू करने में मदद मिलेगी।
कहा कि प्रशिक्षकों ने मेडिकल फर्स्ट रेस्पॉन्डर (एमएफआर) कॉम्प्लेक्स स्ट्रक्चर सर्च एंड रेस्क्यू (सीएसएसआर), केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल, न्यूक्लियर (सीबीआरएन) फ्लड रेस्क्यू, रोप रेस्क्यू इत्यादि का गहन प्रशिक्षण दिया गया है। राज्य में 31 स्थानों पर की पोस्टें हैं। नौ अतिरिक्त स्थानों पर भी रेस्क्यू टीम को तैनात किया गया है। इस अवसर पर सहायक सेनानायक शिवदत्त नौटियाल, क्वार्टर मास्टर राजीव रावत, ट्रेनिंग इंस्पेक्टर प्रमोद रावत आदि उपस्थित रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

40 minutes ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

59 minutes ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

1 hour ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

3 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

3 hours ago