बिग ब्रेकिंग :टिहरी जिले की भिल्लगंना घाटी में बारिश से भारी तबाही :
जनपद टिहरी : 22-23 अगस्त 2024 की रात बूढाकेदार क्षेत्र के लिए बारिश फिर से दहशत ले कर आयी । रात 12- 1 बजे बूढ़ाकेदार क्षेत्र के गेवाली गांव में तेज बारिश के साथ बादल फटा ,जिससे गाँव का हाई स्कूल भवन क्षतिग्रस्त हो गया है ।बूढ़ाकेदार में बाल गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण ग्रामीण डर गये और आधी रात ही घर छोड़कर इधर-उधर भागते हुए नजर आए ।बताते चले कि इस क्षेत्र में पहले ही बूढ़ाकेदार में बाल गंगा एवं धर्म गंगा से गाँव के दोनो और भयंकर कटाव होने के गाँव मे बहुत नुकसान हो रहा है । दोनों नदियों का जलस्तर भी बहुत बढ़ गया है । फिलहाल गेवली गाँव मे जनहानि को सूचना नहीं है परंतु पशु हानि तथा रास्ते व मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना है पुलिस व SDRF टीम मौके के लिए रवाना हो गई हैं।
Post Views: 29
Post navigation
Kedartal Rescue Operation: हिमस्खलन के बाद लापता आठ पर्वतारोहियों की तलाश तेज, मिले बैग और…
मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…
डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…