Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग पास भूस्खलन में दबकर चार मजदूरों की मौत, सभी थे नेपाल के रहने वाले – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून/रुद्रप्रयाग: मूसलाधार बारिश के चलते रुद्रप्रयाग जनपद के फाटा के पास भूस्खलन होने से चार मजदूरों की मौत हो गई। यह चारों नेपाल के निवासी थे। एसडीआरएफ ने चारों के शव बरामद किए हैं। वहीं देहरादून के मालदेवता में भी देर रात तेज बारिश के चलते लोगों के घरों में पानी घुस गया। एसडीआरएफ ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश आफत बनकर बरस रही है। जगह-जगह भूस्खलन और भूधंसाव के कारण नुकसान हो रहा है। केदारनाथ मार्ग पर भी हालात खराब है। 31 जुलाई को अतिवृष्टि के बाद से इस मार्ग को सुचारू करने के लिए कार्य किया जा रहा है। गुरुवार देर रात एक बार फिर केदारनाथ मार्ग पर फाटा के पास हादसा हो गया। मूसलाधार बारिश के कारण फाटा के खाट गदेरे के पास भारी मात्रा में मलबा आ गया, जिससे चार लोग मलबे में दब गए। चार मजदूरों के मलबे में दबने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। रेस्क्यू टीम को भी कड़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल तक पहुंचने में समय लग गया।एसडीआरएफ ने खुद हटाया मलबाडोलिया देवी मार्ग अवरुद्ध होने के कारण टीम 2 किलोमीटर पैदल चलकर घटनास्थल तक पहुंची। भारी बारिश और मलबे के चलते जेसीबी वहां तक पहुंचना मुश्किल था, जिस कारण एसडीआरएफ के जवानों ने खुद ही मलबा हटाना शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान मलबे में दबे चार मजदूरों के शव बरामद हुए। मृतकों में तूल बहादुर पुत्र हरक सिंह बहादुर, पूरना नेपाली, किशना परिहार तीनों निवासी जिला चीतोन ऑयल नारायणी, नेपाल और चीकू बूरा पुत्र खड़क बहादुर निवासी देहलेख आंचल करनाली नेपाल शामिल हैं।देहरादून में घरों में घुसा पानीजिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि देर रात 1:20 पर रुद्रप्रयाग में फाटा हेलीपैड के पास खाट गदेरे में आए मलबे में चार लोगों के फंसने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य के लिए रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया। हालांकि सुबह उनके शव ही बरामद हो सके। वहीं देहरादून जिले के मालदेवता क्षेत्र में देर रात मूसलाधार बारिश के कारण कुछ लोगों के घरों में पानी घुस गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक कुछ लोग खुद ही अपने घरों से बाहर निकल आए थे, जबकि कुछ लोगों का एसडीआरएफ टीम ने घरों से बाहर निकाला गया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक सड़क चौड़ीकरण से आवागमन होगा सुगम, जाम की…

16 minutes ago

देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद

देहरादून। राजधानी में लगातार हुई चोरी की घटनाओं का दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…

37 minutes ago

विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग

मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…

2 hours ago

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील

डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…

5 hours ago