चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम से सटी एक पहाड़ी पर शनिवार रात अचानक आग लग गई, देखते ही देखते लपटें तेजी से फैलने लगीं और पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें करीब दो किलोमीटर दूर से भी साफ दिखाई दे रही थीं। आग लगने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वहीं, बद्रीनाथ धाम से सटी एक पहाड़ी पर आग लगने की सूचना पर वन विभाग में हड़कंप मच गया। अग्निकांड की सूचना पर वन विभाग ने कर्मचारियों की टीम मौके पहुंची। खबरों के मुताबिक, वनकर्मी देर रात तक आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे रहे। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।आपको बता दें कि बद्रीनाथ धाम से सटी जिस पहाड़ी पर आग लगी है, वहां खड़ी चट्टान होने के कारण वनकर्मियों को आग बुझाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गम भौगोलिक स्थिति के बावजूद टीम लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।वन विभाग की टीम आग की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं, इस अग्निकांड से वन संपदा को कितना नुकसान पहुंचा है, इसका आकलन भी अभी नहीं हो पाया है। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी।विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम से सटी पहाड़ियों में आग लगने की भयावह तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो हैरान करने वाली हैं। हालांकि, आग किन कारणों से लगी है, यह जांच का विषय है। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास वन विभाग की तरफ से किए जा रहे हैं।
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )नारायणबगड़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सनेड़ में बिजली का करंट लगने…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के पावन अवसर पर देहरादून के तिलक रोड स्थित…
देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए एक महिला को चार कंपनियों के निदेशक…
देहरादून। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के त्योहारों के मद्देनजर देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था…
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर वर्ष 2003 में दुष्कर्म करने…
Shah launches sharp attack on Congress, hails Dhami government’s performance By Arun Pratap SinghGarhwal Post…