Categories: hindiUttarakhand

‘पापा मैं आत्महत्या करने जा रहा’… VIDEO कॉल करके बेटे ने पिता से कही ये बात, फिर पुलिस ने ऐसे बचाई जान… – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)हरिद्वार. एक युवक ने अपने पिता को वीडियो कॉल करके आत्महत्या करने की जानकारी दी. बेटे की बात सुनते ही पिता के होश उड़ गए. जिसके बाद पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. बिना देरी किए पुलिस ने युवक को खोज निकाला और उसकी जान बचा ली. पुलिस ने लड़के को उसके परिजनों को सौंप दिया है.बता दें कि नेहरू कॉलोनी देहरादून के निवासी ने पुलिस कंट्रोल रूम हरिद्वार को फोन करके बेटे को बचाने की बात कही. युवक ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे ने वीडियो कॉल करके कहा, पापा मैं हर की पैड़ी आया हूं, अब और नहीं सहा जाता, आत्महत्या करने जा रहा हूं. लड़के के पिता ने पुलिस को बताया कि वीडियो कॉल में उसके पीछे काले-सफेद रंग की टाइल्स और गंगा दिखाई दे रही थी.मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर तैनात पुलिससकर्मियों को जानकारी दी. जिसके बाद तत्काल लड़के की तलाश शुरू कर दी. बताए गए लोकेशन पर उत्तराखंड पुलिस के जवान पहुंचे और कुछ ही देर में लड़के को खोज लिया और उसे आत्महत्या करने से रोक लिया. युवक को समझाकर पुलिस चौकी हरकी पैड़ी लाया गया. जिसके बाद परिजनों को सूचना देकर थाने बुलाया गया और लड़के को सौंप दिया. 

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

युवाओं को अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी निर्वहन करना होगा : रेखा आर्या –

  अल्मोड़ा,  सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मजखाली मंडल में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री…

17 minutes ago

पोवा 8 प्रो 5जी भारत के पहले एआई असिस्टेंट के साथ स्टोर्स में उपलब्ध –

   देहरादून | : पोवा 8 प्रो 5जी की बिक्री 21 अगस्त से पूरे भारत में…

23 minutes ago

“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट

सभी सीनियर सिटीजन से वार्ता कर जाना उनका हाल, पुलिस के हर कदम पर उनके…

28 minutes ago

द पेसल वीड स्कूल की बास्केटबॉल विजय का सिलसिला जारी: वर्षों की दृढ़ता लाई सफलता का फल –

देहरादून, : द पेसल वीड स्कूल ने एक बार फिर स्कूली बास्केटबॉल में अपना नाम…

29 minutes ago

भारत में लॉन्च हुई नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस। –

देहरादून, नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस को आज भारत में लॉन्च किया गया। BMW X1…

35 minutes ago