Categories: hindiUttarakhand

Uttarakhand News: CM धामी की शानदार पहल, अब मदरसों में भी होगा गीता पाठ – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून। उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने स्कूलों में श्रीमदभगवत गीता पाठ की धामी सरकार की पहल को शानदार कदम बताते हुए कहा कि मदरसों में भी इसे लागू किया जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि मदरसों में संस्कृत शिक्षा प्रारंभ करने के दृष्टिगत शिक्षा विभाग से होने वाला एमओयू अंतिम चरण में है। शुरुआत में चयनित मदरसों में संस्कृत शिक्षा शुरू की जाएगी और फिर धीरे-धीरे इसे सभी मदरसों में लागू किया जाएगा।मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष कासमी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जीवनी रामायण है और भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश श्रीमद्भगवत गीता में हैं। अगर इनका अनुवाद होकर मदरसों और अन्य विद्यालयों में आएगा तो इससे नये समाज का निर्माण होगा। सामाजिक समरसता कायम होगी और सांप्रदायिक सौहार्द भी बढ़ेगा। इसलिए गीता पाठ को हम मदरसों में भी लागू करेंगे।उन्होंने कहा कि हम लोगों को समझाएंगे कि भगवान श्रीराम ऐसे पुत्र थे, जिन्होंने अपने पिता की आज्ञा का पालन करते हुए राजपाट छोड़ दिया था। जब उनके आदर्शों को जीवन में उतारेंगे तो सभी लोग अपने वृद्ध माता-पिता की सेवा करेंगे और वृद्धाश्रमों में कमी आएगी।उन्होंने कहा कि श्रीराम की जीवनी और श्रीमद्भगवत गीता के उपदेशों से सर्वसमाज लाभान्वित होगा। इससे हिंदू और मुसलमान एक-दूसरे के करीब आएंगे। कासमी के अनुसार वह मुसलमानों से कहना चाहेंगे कि पहले वे सरकार के इस कदम को समझें और तब विरोध करें। मैं समझता हूं कि इसमें विरोध की कोई गुंजाइश ही नहीं है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट

सभी सीनियर सिटीजन से वार्ता कर जाना उनका हाल, पुलिस के हर कदम पर उनके…

1 minute ago

द पेसल वीड स्कूल की बास्केटबॉल विजय का सिलसिला जारी: वर्षों की दृढ़ता लाई सफलता का फल –

देहरादून, : द पेसल वीड स्कूल ने एक बार फिर स्कूली बास्केटबॉल में अपना नाम…

2 minutes ago

भारत में लॉन्च हुई नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस। –

देहरादून, नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस को आज भारत में लॉन्च किया गया। BMW X1…

8 minutes ago

संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त

हल्द्वानी:  संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति के मामले में जिलाधिकारी ललित मोहन…

44 minutes ago

राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ

देहरादून:  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राजेंद्र नगर स्ट्रीट नंबर-04 में नवनिर्मित ट्यूबवेल का…

1 hour ago