Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के हर जिले में उठा सकेंगे पैराग्लाइडिंग का लुत्फ, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा – Uttarakhand

You will be able to enjoy paragliding in every district of Uttarakhand, tourism will get a boostइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून। राज्य में साहसिक खेलों, विशेषकर पैराग्लाइडिंग का रोमांच जल्द ही राज्य के प्रत्येक जिले में पर्यटकों एवं राज्यवासियों को मिल सकेगा। पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने सभी जिलाें में पैराग्लाइडिंग के लिए आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए।पर्यटन विकास परिषद के सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने बैठक में निर्देशित किया कि राज्य में नये पैराग्लाइडिंग साइड विकसित कर और वहां आधारभूत सुविधा जुटाई जाएं। सचिव पर्यटन ने यह भी निर्देश दिए कि पूर्व में प्रशिक्षित 141 पैराग्लाइडिंग पायलट (प्रशिक्षु) जो, विभिन्न श्रेणियों का प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं, उन्हें अगले स्तर पर ले जाने के लिए आगामी छह माह में भीमताल और चंपावत में उनके फ्लाइंग आवर्स पूरे किए जाएं, साथ ही उनका प्रशिक्षण पूर्ण किए जाने के लिए नये टेंडम पैराग्लाइड्स खरीदें जाएं।बैठक के दौरान राज्य में व्यवसायिक रूप में संचालित पैराग्लाइडिंग गतिविधियों की समीक्षा की गई। बताया कि वर्तमान में यह गतिविधियां केवल भीमताल और टिहरी तक ही सीमित हैं। आगे नयार घाटी (पौड़ी), लोहाघाट (चंपावत), मोरी (उत्तरकाशी), कोटाबाग (नैनीताल), बागेश्वर को विकसित किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक जिले में एक टेक-आफ और लैडिंग प्वाइंट विकसित किया जाएगा।इससे वहां के स्थानीय युवाओं को अपने जिले में ही पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी, इस प्रकार की सुविधा विकसित होने से क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग का अवसर मिलेगा और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगें। भीमताल में पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण के लिए 20 से 25 बिस्तरों वाला एक छात्रावास (हास्टल) विकसित किया जाएगा, जहां वर्ष भर पैराग्लाइडिंग से संबंधित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।सचिव ने पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के लिए एक एप्लिकेशन (एप) विकसित करने के निर्देश दिए, जिससे पूरा प्रशिक्षण कार्यक्रम एक ही माध्यम से देखा और समझा जा सकेगा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

चीनी के बढ़ते दामों के विरोध में शिवसेना ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला –

देहरादून। देश में लगातार बढ़ रहे चीनी के दामों के विरोध में शुक्रवार को शिवसेना…

18 minutes ago

रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण

नैनीताल:  जनपद स्तरीय सरस मेला-2026 का शुक्रवार को रामनगर डिग्री कॉलेज मैदान में विधिवत शुभारंभ…

30 minutes ago

युवाओं को अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी निर्वहन करना होगा : रेखा आर्या –

  अल्मोड़ा,  सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मजखाली मंडल में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री…

1 hour ago

पोवा 8 प्रो 5जी भारत के पहले एआई असिस्टेंट के साथ स्टोर्स में उपलब्ध –

   देहरादून | : पोवा 8 प्रो 5जी की बिक्री 21 अगस्त से पूरे भारत में…

1 hour ago

“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट

सभी सीनियर सिटीजन से वार्ता कर जाना उनका हाल, पुलिस के हर कदम पर उनके…

1 hour ago

द पेसल वीड स्कूल की बास्केटबॉल विजय का सिलसिला जारी: वर्षों की दृढ़ता लाई सफलता का फल –

देहरादून, : द पेसल वीड स्कूल ने एक बार फिर स्कूली बास्केटबॉल में अपना नाम…

1 hour ago