Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के इन जिलों में आज भीषण बारिश की संभावना, अलर्ट जारी – Uttarakhand

There is a possibility of heavy rain in these districts of Uttarakhand today, alert issuedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है. लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. प्रदेश के कई पहाड़ी जिलों में भूस्खलन की घटनाएं व संपर्क मार्गों में मलबा और बोल्डर गिरने से बाधित हो रहे हैं. जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं मौसम विभाग ने आज प्रदेश कई जिलों में भारी बारिश का अंदेशा जताया है.देहरादून मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड के टिहरी, हरिद्वार, अल्मोड़ा और उधम सिंह नगर जनपदों के कुछ स्थानों में व शेष जनपदों के अनेक स्थानों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पिथौरागढ़ व बागेश्वर जनपदों में कही-कहीं गरज और चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है. जबकि राज्य के अन्य जनपदों में कई क्षेत्रों में गरज व आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. प्रदेश के सभी जनपदों में कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.साथ ही लोगों को सचेत रहने की अपील की है. वहीं राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां आसमान मुख्यतः साफ रहने के साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. जबकि कुछ स्थानों पर गरज व चमक के साथ बारिश हो सकती है. अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 33°C व 24°C के लगभग रहने का अंदेशा है. बता दें कि प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट आ गई है. वहीं भूस्खलन जैसी घटनाएं घटने से लोगों की परेशानियों में इजाफा हो रहा है. वहीं प्रदेश में नदी-नाले उफान पर बह रहे हैं. चेतावनी के बावजूद भी लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं. वहीं भारी बारिश से भूस्खलन की भयावह तस्वीरें भी लगातार सामने आ रही हैं. वहीं प्रशासन ने तमाम रेस्क्यू दलों को एक्टिव रहने के निर्देश दिए हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय, शीतकाल में मुखबा में विराजेंगी मां गंगा –

  उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में चारधाम यात्रा के समापन की तैयारियां शुरू हो गई…

2 hours ago

2,375 Programmes to be organised in Uttarakhand under ‘Khet Bachao Abhiyan’; Target set to involve 1.20 lakh farmers: Ganesh Joshi

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 17 Oct: Uttarakhand Agriculture Minister, Ganesh Joshi participated via video…

11 hours ago

उत्तराखंड हिमालय में बड़े भूकंप का खतरा: हर सदी में जमा हो रही 8.1 तीव्रता की ऊर्जा – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड हिमालय के नीचे हर 100 साल में 8.1 तीव्रता के भूकंप के बराबर ऊर्जा…

11 hours ago

Minister Ganesh Joshi attends ‘Hamro Dashain Cultural Festival’, Honours Veer Naris and Ex-Servicemen

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 17 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi attended the ‘Hamro Dashain…

11 hours ago

Kasiga School Hosts Inter House Cross Country Championship- 2026

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 17 Oct: Kasiga School successfully organised the Kasiga Inter-House Cross…

11 hours ago