Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में परमवीर चक्र विजेता को मिलेंगे डेढ़ करोड़, CM धामी का ऐलान; दो गांवों के बदले नाम – Uttarakhand

In Uttarakhand, Param Vir Chakra winners will get 1.5 crores, CM Dhami announced; Names of two villages changedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में परमवीर चक्र विजेता को मिलने वाली अनुग्रह राशि 50 लाख से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपये करने की घोषणा की है। सीएम ने बुधवार को खटीमा में अपने पिता स्वर्गीय शेर सिंह धामी की पुण्यतिथि पर हुए सैनिक सम्मान समारोह में यह ऐलान किया। तराई बीज विकास निगम के मैदान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में कांग्रेस की सरकार थी, तब उनकी मांग पर तत्कालीन सीएम विजय बहुगुणा ने सेना एवं अर्द्धसैनिक बलों में शहीद होने वाले सैनिकों को 10 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी।कुछ वर्ष पूर्व एक दिन में राज्य के पांच युवाओं की शहादत हुई थी। इसी दिन उन्होंने और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद सैनिकों के परिवार को मिलने वाली अनुग्रह राशि 50 लाख रुपये करने का निर्णय लिया। सीएम ने बताया कि प्रदेश में शहीद आश्रितों को 31 सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। सेना व पैरामिलिट्री फोर्स के शहीदों के आश्रित को नौकरी में आवेदन करने की समयसीमा भी दो से पांच वर्ष कर दी है।ड्रोन दीदी योजना का होगा विस्तार: मुख्यमंत्रीसीएम ने कहा कि केंद्र की ड्रोन दीदी योजना का राज्य में विस्तार करेंगे। वीरनारियों को इस योजना से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। सीएम ने बताया कि राज्य में 36 सैनिक विश्राम गृहों का जीर्णोद्धार हो रहा है। टनकपुर में सैनिक विश्राम गृह व खटीमा में सीएसडी कैंटीन का निर्माण जारी है।बुजुर्ग महिलाओं को फ्री में कराएंगे बदरीनाथ दर्शनसीएम ने कहा कि सैनिक परिवार की 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को बदरीनाथ धाम के नि:शुल्क दर्शन कराए जाएंगे। अभी तक सेवानिवृत्त सैनिकों को ही बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मिलती थी।खटीमा-नानकमत्ता के एक-एक गांव का नाम बदलाखटीमा के ब्लॉक प्रशासक रंजीत सिंह नामधारी की मांग पर मुख्यमंत्री ने खटीमा और नानकमत्ता के दो गांवों के नाम बदलने की भी घोषणा की। सीएम ने मोहमदपुर भुड़िया ग्राम सभा का नामकरण गांव के ही शहीद वीरेद्र सिंह राणा के नाम पर किया। वीरेंद्र सिंह पुलवामा हमले में शहीद हुए थे। इसके अलावा नानकमत्ता के मोहम्मद गंज का नाम गुरु गोविंद सिंह नगर करने की घोषणा की।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

7 minutes ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

50 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

1 hour ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

2 hours ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago