Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में अजीब प्रेम की गजब कहानी, जीवनसाथी और बच्चों को छोड़ लिव-इन रिलेशनशिप में गए पति-पत्नी – Uttarakhand

A strange love story in Uttarakhand, husband and wife left their spouses and children and went into a live-in relationshipइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में एक बहुत ही ज्यादा हैरतअंगेज मामला सामने आया है। एक शादीशुदा महिला अपने पति को छोड़ अपने प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने चले गए। दूसरी ओर, पति ने भी पत्नी को छोड़कर दूसरी महिला का दामन थाम लिया है। बच्चों के भरण-पोषण को लेकर अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। यह हैरान करने वाला पूरा मामला देहरादून में सामने आया है। देहरादून की एक महिला और पुरुष का प्रेम प्रसंग इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों अपने जीवनसाथी और बच्चे छोड़कर लिव इन रिलेशनशिप में रहने चले गए।अब पीड़ित पत्नी और पीड़ित पति ने महिला आयोग से न्याय की गुहार के लिए शिकायत दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि उसके पति को बहलाया-फुसलाया गया है और पुरुष का कहना है कि उसकी पत्नी को गुमराह किया गया है।आयोग ने पुलिस को महिला और पुरुष को तलाश कर आयोग में जल्द से जल्द पेश करने के निर्देश दिए हैं। पीड़ित पुरुष ने आयोग में दी अपनी शिकायत में कहा कि उसकी पत्नी पिछले कई दिनों से घर नहीं लौटी है। उसने फोन भी बंद किया हुआ है।कुछ इसी तरह की शिकायत लेकर एक महिला ने भी आयोग में पति को तलाशने की गुहार लगाई है। जब पुरुष को व्हाट्सएप पर कॉल किया जा रहा है तो उक्त महिला फोन रिसीव कर रही है।आयोग ने पुरुष को आयोग में पेश होने को कहा तो वह बहाने बना बनाने लगा।पीड़ित पुरुष और पीड़ित महिला भी इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि उनकी पत्नी और पति एक साथ भागे हैं। प्रेमी महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर भागी है, जिसमें एक 15 साल की बेटी भी है।जबकि प्रेमी पुरुष के दो बच्चे हैं। राज्म यहिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बताया कि महिला आयोग ने पुलिस को दोनों को तलाश कर आयोग में पेश करने को कहा है। इस मामले में दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई जाएगी। दोनों पक्षों की काउंसलिंग के लिए उनका मौजूद रहना जरूरी है।बच्चों के भरण-पोषण का मामला उठाया?शिकायत में बच्चों के भरण-पोषण का मामला भी उठाया गया है। इस मामले में सम्बंधित थाने में भी लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई है। उन्हें शक है कि फरार महिला-पुरुष यूपी के किसी शहर में लिव इन में रह रहे हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

21 minutes ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

40 minutes ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

46 minutes ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

2 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

3 hours ago