Subscribe for notification

महिला प्रोफाइल की आड़ में अधिकारी से करोड़ों की ठगी – पर्वतजन

रुद्रपुर, उत्तराखंड—ऑनलाइन निवेश का लालच देकर अल्मोड़ा में तैनात एक प्रशासनिक अधिकारी से 1 करोड़ 16 लाख 64 हजार 992 रुपये की भारी रकम ठग ली गई। पीड़ित की शिकायत के आधार पर साइबर थाना रुद्रपुर ने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला की फर्जी प्रोफाइल से शुरू हुआ जाल
साइबर पुलिस के मुताबिक 4 अगस्त 2025 को अधिकारी के मोबाइल पर एक अनजान महिला का व्हाट्सएप संदेश आया। खुद को मुंबई में रहने वाली बताते हुए महिला ने दावा किया कि वह गोल्ड माइनिंग और फॉरेक्स ट्रेडिंग से जुड़ी है। भरोसा दिलाने के लिए उसने ‘गोल्डन ब्रिज इन्वेस्टमेंट’ का नाम लिया और www.centuryispro.in की लिंक शेयर की।

इसके बाद उसने पीड़ित की ईमेल आईडी हासिल कर स्वयं ही उसके नाम पर वेबसाइट पर अकाउंट क्रिएट किया। महिला ने ग्राहक सेवा टीम के बताए बैंक खातों में रकम डालने पर तेज़ मुनाफे का भरोसा दिलाया।
तेजी से मुनाफे का सपने दिखाकर उड़ाई करोड़ों की राशि
महिला के बहकावे में आकर अधिकारी ने अलग-अलग खातों में कुल 79,40,000 रुपये जमा कर दिए। जब उन्होंने अपनी राशि निकालने की कोशिश की तो महिला ने बहाना बनाया कि निवेश गोल्ड माइनिंग में लगा है और निकासी से पहले 30 प्रतिशत आयकर देना जरूरी है।
इस भरोसे में पीड़ित ने 37,24,992 रुपये और जमा कर दिए। इसके बाद भी रकम वापस नहीं मिली। दोबारा पूछने पर महिला ने इस बार 18 प्रतिशत जीएसटी के तौर पर 42 लाख रुपये की मांग कर डाली। यहीं पर अधिकारी को समझ आ गया कि वे बड़े साइबर फ्रॉड का शिकार हो चुके हैं।
1930 पर कॉल कर दर्ज कराई शिकायत
ठगी का अहसास होने के बाद अधिकारी ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज की। साइबर थाना रुद्रपुर प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक चंद्र जोशी के मुताबिक आरोपियों द्वारा उपयोग किए गए बैंक खातों, लिंक, मोबाइल नंबरों और पूरे डिजिटल ट्रेल की जांच की जा रही है।
अब तक की जांच में साफ हुआ है कि अधिकारी से कुल 1,16,64,992 रुपये ठग लिए गए हैं। पुलिस टीम मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है।

Sapna Rani

Recent Posts

कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को मिलेंगी मुफ्त किताबें, 28 मार्च तक सभी स्कूलों में पुस्तकें पहुंचाने का लक्ष्य

समय पर किताबें मिलने से पढ़ाई होगी आसान और सुचारु देहरादून। राज्य में शिक्षा व्यवस्था…

2 minutes ago

ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन

देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश में आधुनिक ट्रांजिट नेटवर्क पर मंथन, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा…

45 minutes ago

राजस्थान के जयपुर से लॉन्च हुई ‘AI भारत विस्तार’ योजना, देशभर के किसानों को होगा लाभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ‘AI भारत विस्तार’ योजना का शुभारंभ कृषि…

1 hour ago

11 लाख जुर्माना, 80 लाख की आरसी; पार्षद की पत्नी समेत 3 नामजद, ध्वस्तीकरण के आदेश – myuttarakhandnews.com

मसूरी। मसूरी-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर होटल देवलोक के निकट प्रतिधारक दीवार क्षतिग्रस्त होने के मामले…

1 hour ago