Categories: hindiUttarakhand

चारधाम पर जाने वाले यात्री ध्यान दें, उत्तराखंड सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी, भूलकर भी ना करें ये गलतियां – Uttarakhand

Passengers going to Chardham should pay attention, Uttarakhand government has issued a new advisory, do not make these mistakes even by mistakeइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)Chardham Yatra Advisory: उत्तराखंड में 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सरल बनाने के लिए राज्य सरकार और परिवहन विभाग ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं. हर वर्ष लाखों श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आते हैं, ऐसे में इस बार यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है.वाहन चालकों के लिए सख्त नियम1. यात्रा के दौरान चप्पल, स्लीपर या सैंडल पहनकर वाहन चलाना प्रतिबंधित होगा. केवल बंद जूते या मजबूत ट्रैकिंग शूज ही पहनने की अनुमति दी गई है.2. वाहन चालकों के व्यवहार, वेशभूषा और स्वास्थ्य पर भी नजर रखी जाएगी.3. नशे में वाहन चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध है, दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.4. सभी वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, डस्टबिन और वोमेटिंग बैग अनिवार्य रूप से रखने होंगे.5. वाहन चालकों को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र, फिटनेस सर्टिफिकेट और सभी वैध दस्तावेज साथ रखने होंगे.रात्रिकालीन यात्रा पर प्रतिबंधरात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक किसी भी व्यवसायिक वाहन को चारधाम मार्गों पर चलने की अनुमति नहीं होगी.इस दौरान सड़कों की सफाई, मरम्मत और आपातकालीन व्यवस्थाएं की जाएंगी.यात्रियों के लिए जरूरी जानकारीचारधाम यात्रा के लिए यात्रियों को ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है. बिना पंजीकरण यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी.यात्रियों को केवल अनुभवी चालक और पंजीकृत वाहन ही चुनने की सलाह दी गई है.सरकार ने यात्रियों से अपील की है कि वे पर्वतीय सड़कों की चुनौती को ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी का पूरी तरह पालन करें.वेबसाइट से ऐसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशनटूरिस्ट केयर उत्तराखंड की वेबसाइट – https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस पूरी कर सकते हैं.परिवहन विभाग की निगरानीपरिवहन विभाग की 43 टीमों को अलग-अलग रूटों पर तैनात किया गया है.ये टीमें गाड़ियों के टायर, ब्रेक, लाइट, दस्तावेज और सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच करेंगी.नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी.यात्रा का प्रारंभ और मार्ग30 अप्रैल: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे.2 मई: केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे.4 मई: बद्रीनाथ धाम के कपाट दर्शनार्थ खुलेंगे.यात्रा का प्रारंभ यमुनोत्री से होता है, इसके बाद गंगोत्री, फिर केदारनाथ और अंत में बद्रीनाथ के दर्शन किए जाते हैं. यमुनोत्री पहुंचने के लिए जानकीचट्टी से 6 किमी पैदल यात्रा करनी होती है.प्रमुख सुझाववाहन को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें.खड़ी गाड़ी में हैंडब्रेक लगाएं या टायर के नीचे लकड़ी का गुटका रखें.यात्रा से पहले और बाद में चेकपोस्ट पर वाहन की प्रविष्टि जरूर कराएं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

14 minutes ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

32 minutes ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

38 minutes ago

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने…

2 hours ago

बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में किया इस्तेमाल – myuttarakhandnews.com

बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में किया…

2 hours ago

Nainital: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार | Nainital ramnagar dowry death case kohinoor | my uttarakhand news

Nainital: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार | Nainital…

2 hours ago