Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, बौछारें पड़ने का यलो अलर्ट; किन जिलों में मौसम बिगड़ेगा? – Uttarakhand

Winds will blow at 40 speeds in Uttarakhand, yellow alert for showers; In which districts will the weather deteriorate?इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ जल्द ही पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है। मौसम विभाग की मानें तो 8 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम करवट लेगा। IMD के अनुसार, 9 से 11 अप्रैल के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। इसको लेकर उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में तीन दिन मौसम खराब रहने का यलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग ने 8 अप्रैल को उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इसके बाद 9 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर, हरिद्वार जिलों में अलग-अलग जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना है। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग ने 10 और 11 अप्रैल को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर, हरिद्वार जिलों में अलग-अलग जगहों पर गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश या बौछारें पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। कुछ जगहों पर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से भी आंधी चल सकती है।मौसम विभाग की मानें तो जम्मू-कश्मीर में गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं 9 से 11 अप्रैल के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट बारिश और 10 अप्रैल को उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलेंगी। 9 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में छिटपुट ओले भी पड़ सकते हैं। 7 से 10 अप्रैल के दौरान पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

37 minutes ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

46 minutes ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

59 minutes ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

1 hour ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

2 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

2 hours ago