ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज में पेडिकॉन 2026: जंक फूड से दूरी पर जोर – my uttarakhand news

 
देहरादून ,  ग्राफिक एरा अस्पताल में देश के विभिन्न राज्यों के डॉक्टरों और बालरोग विशेषज्ञों ने शिशुओं और बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए खानपान में सावधानी को बहुत आवश्यक बताया है। विशेषज्ञों ने राष्ट्रीय सम्मेलन में कुपोषण, टीकाकरण, संक्रामक रोगों की रोकथाम, स्वस्थ खानपान की आदतें, जंक फूड से बचाव, संतुलित आहार, जैसे बाल चिकित्सा और नवजात देखभाल से जुड़े विषयों पर गहन मंथन किया।
 
ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज में दो दिवसीय इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के वार्षिक सम्मेलन ‘उत्तराखंड पेडिकॉन 2026’ का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में देशभर से 250 से अधिक बाल रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया। सम्मेलन में बाल चिकित्सा और नवजात देखभाल के उभरते रुझानों, जटिल बीमारियों के तकनीकी उपचारों और नवाचार आधारित चिकित्सा पद्धतियों जैसे विविध विषयों पर 60 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। सम्मेलन में शिशु स्वास्थ्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिनमें नवजात व शिशु मृत्यु दर में कमी लाने, विकास संबंधी चुनौतियां, कुपोषण, टीकाकरण, संक्रामक रोगों की रोकथाम, स्वस्थ खानपान की आदतें, जंक फूड से बचाव, संतुलित आहार, माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी, पर्याप्त जल सेवन और समग्र शारीरिक व मानसिक विकास जैसे मुद्दे शामिल रहे।
 
सम्मेलन में मुख्य अतिथि एम्स की निदेशक प्रो. मीनू सिंह और विशिष्ट अतिथि हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के प्रो वीसी प्रो. अशोक देओरारी ने स्मारिका का विमोचन भी किया।
 
ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. शांतनु शुभम ने कहा कि जंक फूड से दूरी ही स्वस्थ और संतुलित बचपन की असली कुंजी है। आधुनिक चिकित्सा तकनीकों, संतुलित पोषण और प्रारंभिक स्तर पर सही देखभाल के समन्वय से ही बच्चों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव रखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि इन प्रभावी उपायों को केवल नीतियों तक सीमित न रखकर हर घर और हर बच्चे तक पहुंचाना ही असली सफलता होगी।
 
इस सम्मेलन का आयोजन उत्तराखंड के इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) और ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के डिपार्टमेंट ऑफ पीडियाट्रिक्स एंड नियोनेटोलॉजी, ने संयुक्त रूप से किया। सम्मेलन में ग्राफिक एरा अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. पुनीत त्यागी, एमएस डॉ. जसजीत सिंह, मेडिकल एडवाइजर डॉ. एस. एल. जेठानी के साथ आईएपी उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. रवि सहोता और सचिव डॉ. राकेश कुमार ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ. गिरीश गुप्ता, , डॉ. रूपा डालमिया, डा. सैयद मोइज अहमद और डॉ. गौरव मुखीजा के साथ डॉक्टर्स भी मौजूद रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

39 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago