देहरादून। ड्रेस कोड विवाद को लेकर सोमवार को राजधानी दून में हंगामे की स्थिति बन गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर के चकराता रोड और एक मॉल स्थित Lenskart के शोरूम में पहुंचकर नारेबाजी की और कर्मचारियों के माथे पर तिलक लगाकर हाथों में कलावा बांधा।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कंपनी ने कर्मचारियों को माथे पर तिलक लगाने और हाथ में कलावा पहनने से मना करने संबंधी आदेश जारी किया था। इस आदेश के विरोध में बजरंग दल ने कंपनी प्रबंधन से दो दिन के भीतर माफीनामा जारी करने की मांग की है। चेतावनी दी गई कि ऐसा नहीं होने पर देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
बजरंग दल के प्रांत मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने कहा कि दून के सभी शोरूम में हिंदू कर्मचारियों को तिलक और कलावा बांधा गया और कर्मचारियों ने इसका समर्थन किया।
हालांकि, कंपनी की ओर से इसे पुराना आदेश बताया जा रहा है और इस पर खेद जताने की बात भी सामने आई है।
मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद Sanjay Singh ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे री-ट्वीट किया और इस घटना को गुंडागर्दी करार दिया।
Post Views: 1
Post navigation
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )विशिष्ट व्यक्तित्व व्याख्यानमाला के क्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Haldwani Perpetuating the narrative which even hardcore Bharatiya Janata Party supporters are…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 7 Sep: Chief Electoral Officer…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 7 Sep: Chief Electoral Officer…
देहरादून। सुभाष नगर स्थित सत्य साईं मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पावन पर्व…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 7 Sep: BJP’s Scheduled Caste Morcha today organised a one‑day…