‘सेवा सेतु’ से जुड़ेगा जन-जन, पात्र लाभार्थियों को मौके पर मिलेंगी सरकारी योजनाओं की सौगात –

देहरादून। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेशभर में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रत्येक जनपद में ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। अभियान की तैयारियों को लेकर  सचिवालय में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में बैठक हुई।बैठक में कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को शिविरों को प्रभावी और जनोपयोगी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों में स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय शिविर आयोजित करने के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाए। इसके लिए विभिन्न विभागों के स्टॉल एवं प्रदर्शनी लगाए जाएंगे। पात्र लाभार्थियों का चयन कर उन्हें मौके पर ही संबंधित योजनाओं से लाभान्वित करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।कैबिनेट मंत्री ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी में मेडिकल कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही ट्री प्रोटेक्शन एक्ट और मानव-वन्यजीव संघर्ष से संबंधित विषयों पर भी आमजन को जागरूक करने को कहा। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को शिविर की तिथि, स्थल, नोडल अधिकारी, विभागीय योजनाओं और उपलब्धियों सहित विस्तृत कार्ययोजना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि पूर्व में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रमों से अलग स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित हो सके। शिविरों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग्स, बैनर और अन्य माध्यमों का उपयोग करने के निर्देश भी दिए गए।प्रत्येक शिविर कम से कम तीन दिन चलेगाराज्य आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष डॉ. विनय रोहिला ने बताया कि ‘सेवा सेतु’ अभियान 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। प्रत्येक तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे और प्रत्येक शिविर कम से कम तीन दिन तक संचालित होगा। आयोजित कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग भी सुनिश्चित की जाएगी।स्टॉल पर मिलेगी योजनाओं की जानकारीमहानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन पत्र भरने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। योजनाओं से लाभान्वित लोगों की सफलता की कहानियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। पात्र लाभार्थियों को चिन्हित कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने की व्यवस्था की जाएगी।बैठक में सचिव विनय शंकर पाण्डेय, सी. रविशंकर, राजेन्द्र कुमार, अपर सचिव रोहित मीणा, सीसीएफ वन राहुल, सीडीओ देहरादून अभिनव शाह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेश के सभी जनपदों के जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ

किसानों को कृषि एवं संबंधित विभागों की योजनाओं की दी गई जानकारी हल्द्वानी : सेवा…

14 minutes ago

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन

जसपाल राणा के खेल जीवन, संघर्ष और भारतीय निशानेबाजी में योगदान को रेखांकित करती है…

3 hours ago

हिमाचल-उत्तराखंड की चोटियों पर बर्फबारी: भूस्खलन से केदारनाथ यात्रा बाधित, 16 तक बारिश के आसार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली/शिमला/रुद्रप्रयाग। उत्तर भारत के पहाड़ी व मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि और बर्फबारी से मौसम…

4 hours ago

शरीर में होने वाला दर्द दे सकता है दूसरी बीमारी का संकेत, जानें किन लक्षणों पर रहें सतर्क

शरीर में दर्द होना आम बात है। काम की थकान, अधिक शारीरिक मेहनत या वायरल…

4 hours ago

उत्तराखंड में आखिर क्यों आधे से अधिक मदरसे हो गए बंद? हरिद्वार में 150 से ज्यादा पर लटके ताले – myuttarakhandnews.com

देहरादून; उत्तराखंड में अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के गठन एवं नियमों में सख्ती के बाद आधे…

4 hours ago

देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया चुनाव कार्यक्रम देहरादून- जनपद देहरादून में जिला योजना समिति…

5 hours ago