किसानों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में पीएम मोदी कर रहे हैं – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

देहरादून, ग्राम पंचायत सिमयारी में सुबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनी और अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिये।शनिवार को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रायपुर विकासखण्ड के राजकीय इंटर कॉलेज भगद्वारीखाल में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। कृषि मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अन्नदाताओं की चिंता करते हैं, जिसका प्रमाण प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। उन्होंने बताया कि बीते 11 वर्षों में इस योजना के माध्यम से रुपये 3.68 लाख करोड़ से अधिक की सीधी सहायता देश के 11 करोड़ से ज्यादा किसानों तक पहुंचाई जा चुकी है। यह केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि किसानों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में बड़ा कदम है। मंत्री जोशी ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान तभी सफल होगा जब किसान खुद इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने किसानों से इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरोना और क्यारा ग्राम पंचायतों में फलोत्पादन की अपार संभावनाएं हैं, विशेषकर सेब व कीवी उत्पादन के लिए। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण कर संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत फलदार पौधे का रोपण भी कृषि मंत्री ने किया।इस दौरान मंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत निर्माणाधीन मोटर मार्ग का निरीक्षण भी किया और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने और गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, अनुज कौशल, मंजीत रावत, ग्राम प्रधान दीपक भट्ट, नरेश नौटियाल, बालम सिंह, सुुन्दर सिंह पयाल, घनश्याम नेगी, अमरदेव भट्ट, संजय कोटवाल, दिनेश कुमार, रोशन लाल डबराल, विजयराम नौटियाल, बबीता रावत, अपर कृषि निदेशक परमाराम, मुख्य कृषि अधिकारी देवेन्द्र सिंह राणा, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक गिरी, अभिलाषा भट्ट सहित अन्य अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

4 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

46 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago